Advertisment

रोहतास में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, एसपी ने किया झंडोत्तोलन

रोहतास : जिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसपी आशिष भारती ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। मौके पर डेहरी के एसडीपीओ सहित बीएमपी-2 के जवान एवं अन्य विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

एसपी आशिष भारती ने कहा कि रोहतास पुलिस ने कोविड-19 की दूसरी लहर में अपने आप को सुरक्षित रहते हुए आमजनों को करोना से बचाया और गाइडलाइन का अनुपालन बेहतर तरीके से किया है।

एसपी आशिष भारती ने कहा कि सात महीने पूर्व डेहरी के डालमियानगर में हुए रेप और हत्या जैसे घटना मामलों में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। ये रोहतास जिले के लिए बड़ी कार्रवाई है। इस केस से जुड़े आईओ देवराज को भी एसपी ने सम्मानित किया।

Bihar Teacher Transfer: तेजस्वी यादव ने CM को लिखा पत्र, उर्दू...

 तेजस्वी यादव ने बिहार में शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए CM को पत्र लिखा है। उर्दू, अरबी, फारसी शिक्षकों और मदरसा कर्मियों...

लौंग खाते हैं सीएम सम्राट चौधरी ! RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती...

बिहार की राजनीति में जब विपक्ष के पास जनता से जुड़े मुद्दों का अकाल पड़ जाता है, तो वो नेताओं के के मुंह में...

JSSC Assistant Teacher Recruitment: दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों पर हाईकोर्ट का...

झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में दो वर्षीय BEd अभ्यर्थियों को शामिल करने के आदेश के खिलाफ JSSC की अपील स्वीकार कर...