Advertisement
Advertisement

बुजुर्ग की हत्या से इलाके में फैली सनसनी

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के मझवा हाट पंचायत में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस वालों को दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आदित्य कुमार समेत अन्य पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतक बुजुर्ग की पहचान अमौर थाना क्षेत्र के मछटटा पंचायत के लालबाग निवासी मोहम्मद शईद के रूप में हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों मे मातमी सन्नाटा छा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे JDU के पूर्व विधायक सबा जफर

घटना की जानकारी मिलते ही जदयू के पूर्व विधायक सबा जफर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर अमौर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने थाना फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। जिसके बाद घटनास्थल मकई खेत में पुलिस टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम पहुंचीं है। शव का शिनाख्त हो चुका है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से कई सुराग इकट्ठा किया है। आगे उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा।

यह भी पढ़े : 25 हजार का इनामी बदमाश शहरयार गिरफ्तार, दर्जनों कांड में रहा है संलिप्त

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...

Bihar VB-G RAM G Mission: बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर!...

Bihar VB-G RAM G Mission, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास...