Commercial Advertisment

महुआ माजी की सर्जरी अब एक मार्च को

रांची: आकिंड अस्पताल में भर्ती राज्यसभा सांसद महुआ माजी की सर्जरी की तारीख बदलकर अब एक मार्च कर दी गई है। डॉक्टरों ने उनकी छाती और पेट की स्थिति का आकलन करने के लिए दोबारा सीटी स्कैन किया, जिसके बाद सर्जरी को शुक्रवार से आगे बढ़ाकर शनिवार कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, महुआ माजी की स्थिति में पहले से काफी सुधार है। सर्जरी के बाद उन्हें दो दिन तक आइसीयू में रखा जाएगा, जिसके बाद सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि बुधवार सुबह लातेहार जिले के होटवाग गांव के पास महुआ माजी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें लातेहार सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के आकिंड अस्पताल रेफर किया गया। जांच में उनकी बाईं पसली की तीन हड्डियों और बाएं हाथ की रेडियल हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

अब उनकी सर्जरी एक मार्च को की जाएगी, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की उम्मीद की जा रही है।

 

JDU UP Organization Expansion: वाराणसी से जदयू ने किया यूपी में...

JDU UP Organization Expansion, वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन विस्तार की...

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...