RJD विधायक ने भाजपा को कहा ‘वाशिंग मशीन’, तेजस्वी के बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा…

RJD

पटना: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। विधानमंडल सत्र शुरू होने के पहले एक तरफ लेफ्ट पार्टियों ने अमेरिका से भारतीय प्रवासी को वापस भेजे जाने का विरोध किया तो दूसरी तरफ बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के मामले में RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान कि जदयू-भाजपा के कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि निशांत राजनीति में आये पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के पास कुछ काम है नहीं ऐसे में वह सिर्फ अपना गाल बजा रहे हैं। उन्हें बिहार के विकास पर चर्चा करना चाहिए, वाहेगुरु की मर्जी से जिसे जहां जाना होगा वह जायेगा, किसी के कहने से कुछ नहीं होता है। दूसरी तरफ विपक्ष के विधायक भी सरकार और सत्ता पक्ष पर जम कर हमलवार बने हुए हैं।

RJD MLA ने अशोक चौधरी पर किया हमला

RJD विधायक ललित यादव ने राजू सिंह को मंत्री बनाये जाने पर भाजपा पर कटाक्ष किया और कहा कि मुकेश सहनी की पार्टी छोड़ कर वह भाजपा के वाशिंग मशीन में गए तो उन्हें मंत्री बना दिया गया। यह तो सब जनता है कि भाजपा के वाशिंग मशीन में अगर कोई भ्रष्टाचारी और अपराधी भी जाता है तो वह पाक साफ हो जाता है। वहीं बिहार सरकार में मंत्री अशोक सिंह के बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि RJD के विधायक टूटेंगे पर पलटवार करते हुए ललित यादव ने कहा कि पहले अशोक चौधरी खुद बताये कि वे कितनी बार टूट चुके हैं। उनके मुंह से ये सब बातें शोभा नहीं देती है।

सीएम का दिमाग नहीं चलता है

इस दौरान RJD विधायक मुकेश कुमार यादव ने भी सत्ता पक्ष पर जम कर हमला किया। मुकेश कुमार यादव ने कहा कि 2025 में हर हाल में तेजस्वी की सरकार बनेगी। हाल में किये गए सर्वे में भी यह बात स्पष्ट हो गया है कि राज्य की जनता तेजस्वी को ही अगला मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है। वहीं RJD को महज 25 सीटें आने के अशोक चौधरी के बयान पर RJD विधायक ने कहा कि अशोक चौधरी के कथनी और करनी में जमीन असमान का अंतर होता है।

2020 में जितनी सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा था उतनी ही सीटों पर जदयू ने भी चुनाव लड़ा था। देखिये आज जदयू कहां है। 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू 40 सीटों पर सिमट गई थी और उस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिमाग थोड़ा बहुत चलता भी था लेकिन आज के समय में वह कितनी सीटों पर सिमट जायेंगे उन्हें खुद नहीं पता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Patna: त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच चलेगा विधानसभा का Budget Session, डीएम और एसएसपी ने…
पटना से विवेक रंजन और महीप राज की रिपोर्ट
Saffrn

Trending News

Ranchi Fraud Case: पान मसाला कंपनी में 71 लाख की Coupon...

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पान मसाला कंपनी के अधिकारियों पर 71 लाख रुपये की कूपन जालसाजी का आरोप। जयपुर और कानपुर के...

Jharkhand Compensation Update: हाथी के हमले में मौत पर अब 10...

 झारखंड में हाथी या जंगली जानवरों के हमले से मौत पर 10 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव तैयार। परिवार को मासिक क्षतिपूर्ति और...

 Jharkhand Treasury Scam: जमशेदपुर-देवघर तक पहुंची गड़बड़ी, वित्त विभाग ने जांच...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले का दायरा बढ़ा। जमशेदपुर और देवघर ट्रेजरी में भी अधिक भुगतान की गड़बड़ी सामने आई, वित्त विभाग ने विशेष जांच के...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, गहने...

 रांची में JPSC पीटी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, गहने और एक्सेसरीज तक...

JPSC PT Exam Security: परीक्षा केंद्रों पर 5 लेयर चेकिंग, मंगलसूत्र...

 JPSC पीटी परीक्षा 2026 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को 5 स्तर की जांच से गुजरना पड़ा, महिलाओं से मंगलसूत्र और बिछिया तक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img