उत्तराखंड के Chamoli में ग्लेशियर फटने-हिमस्खलन से 57 मजदूर दबे, 10 को बचाया गया

डिजिटल डेस्क : उत्तराखंड के Chamoli में ग्लेशियर फटने-हिमस्खलन से 57 मजदूर दबे, 10 को बचाया गया। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को बड़ा प्राकृतिक हादसा हुआ है।

बद्रीनाथ धाम के पास शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन – ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया गया है।

समाचार लिखे जाने तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाए गए 3 लोगों को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अन्य की तलाश जारी है।

Chamoli : बद्रीनाथ में सड़क निर्माण के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारी हिमस्खलन के दौरान फटे ग्लेशियर में दबे सभी मजदूर बद्रीनाथ धाम के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) और जिला पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।  बर्फ में दबे 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। मौके पर चमोली जिला पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और BRO टीम के सदस्य मौजूद हैं।

चमोली की फाइल फोटो
Chamoli की फाइल फोटो

क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते संचार सेवा ठप पड़ी है। Chamoli के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा और माणा पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है।

एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। NDRF  की टीम  को भी मूव कर दिया गया है।

चमोली में हिमस्खल-ग्लेशियर फटने की तस्वीर।
Chamoli में हिमस्खल-ग्लेशियर फटने की तस्वीर।

भारी बर्फबारी के बीच ग्लेशियर फटते ही मची अफरातफरी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में शुरू होने वाले चारधाम यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। उसी को देखते हुए बद्रीनाथ धाम से 3 किलोमीटर आगे माणा गांव के पास सड़क से बर्फ हटाने और उसकी मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है।

आज शुक्रवार सुबह के समय भी एक निजी ठेकेदार के 57 मजदूर सड़क पर से बर्फ हटा रहे थे। तभी अचानक से पहाड़ पर ग्लेशियर फटा और सभी के सभी मजदूर बर्फ में दब गए।

इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य में सुरक्षा एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर समन्वय बिठाते हुए जुटीं।

चमोली में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही
चमोली में ग्लेशियर फटने से भारी तबाही

सुबह 8 बजे हुई Chamoli में ग्लेशियर फटने की घटना, मौके पर रेस्क्यू जारी

हादसे की सूचना मिलते ही बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) और जिला पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।

BRO के के कमांडर अंकुर महाजन ने मीडिया को हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि – ‘माणा गांव से करीब एक किलोमीटर पहले आर्मी कैंप के पास वाली सड़क पर यह हादसा हुआ। हमें सुबह 8 बजे पहाड़ी से एवलांच यानि ग्लेशियर फटने की सूचना मिली।

…सूचना मिलते ही बचाव और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पता चला है कि एक निजी ठेकेदार के 57 मजदूर बर्फ में दबे हैं। ये सभी मजदूर वहीं पर कैंप बना कर रह भी रहे थे और वे ही इस हादसे का शिकार हो गए हैं।

…बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। …फिर भी हमारी टीम मजदूरों को सकुशल बर्फ से निकालने का प्रयास कर रही है।’

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...