झारखंड में पुलिस महकमे में सख्ती: डीजीपी ने मांगी गैर-अनुशासित पुलिसकर्मियों की सूची, होगी कार्रवाई

रांची: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने राज्यभर के पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। 28 फरवरी 2025 को जारी आदेश में उन्होंने सभी जिलों और इकाइयों से गैर-अनुशासित पुलिस अफसरों और कर्मियों की सूची मांगी है। इस आदेश से राज्य के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

आदेश की प्रति सभी रेंज आईजी और डीआईजी को भेजी गई है, जिसमें सात बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें आम नागरिकों से दुर्व्यवहार, आपराधिक तत्वों से संबंध, ड्यूटी में लापरवाही, शराब सेवन, अनुचित अवकाश, वरिष्ठ अधिकारियों से दुर्व्यवहार जैसे मामलों को शामिल किया गया है।

डीजीपी सख्त :

डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यभार संभालने के बाद से पुलिस व्यवस्था को सुधारने के प्रयास तेज हो गए हैं। बीते एक महीने में कई पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, कुछ को निलंबित कर स्थानांतरित किया गया है, जबकि अन्य को दूसरी जगह भेजा गया है। इस कड़े कदम से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...