प्रकाशित:
पटना: राजधानी Patna में एक मकान में आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। मामला राजधानी पटना के भूतनाथ रोड की है जहां एक साईं बाबा मंदिर रोड में स्थित एक मकान में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मकान में कई लोग आग लगने की वजह से फंस गए।
मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने आनन फानन में अग्निशमन विभाग की टीम को दी। मौके पर अग्निशमन की 13 गाड़ियां पहुंची। अग्निशमन विभाग के लोगों ने मकान में फंसे सभी लोगों को भारी मशक्कत के बाद सीढी लगा कर बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। फ़िलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Bihar के 59 हजार शिक्षक बने विशिष्ट शिक्षक, सीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
Patna से उमेश चौबे की रिपोर्ट
Highlights


















