Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक हैवानियत भरी घटना घटी है जहां एक नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की मामला सामने आया है। 4 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले में सुखदेव नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ें- Dhanbad : ड्यूटी में तैनात सीआईएसएफ जवान को लगी गोली, स्थिति गंभीर…
Ranchi : बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया कमरे में और किया दुष्कर्म
मौके से आरोपी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान आरोपी बच्ची के पास आया और उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया। कमरे में ले जाने के बाद हैवान ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के नहीं नजर आने के बाद उसकी मां ने खोजबीन शुरु की तो वह नही मिली।
ये भी पढ़ें- Dhanbad : अधेड़ महिला से दुष्कर्म, चप्पे-चप्पे पर आरोपी की तलाश कर रही पुलिस…
इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर बच्ची रोती हुई दिखाई दी। जिसके बाद मामले की उजागर हुआ। बच्ची ने रोते हुए पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। हालांकि घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।
अलिशा रानी की रिपोर्ट–
Highlights


