डोमचांच के 5 सरकारी स्कूल बने मॉडल, डिजिटल सुविधाओं से लैस

कोडरमा : कोडरमा के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर कई स्कूलों को नो कॉस्ट और लो कॉस्ट पर मॉडल स्कूल के रूप में तब्दील किया जा रहा है. इस कड़ी में अब स्वयंसेवी संस्थाएं भी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाने में अपनी भूमिका निभा रही है. कोडरमा के डोमचांच प्रखंड में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की ओर से 5 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में तब्दील किया जा रहा है.

model school1 22Scope News

सत्यार्थी फाउंडेशन की ओर से स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और खेलकूद की सुविधाएं बहाल किया जाएगा. साथ ही बच्चों को म्यूजिक और डांस में निपुण बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है. इसके लिए बच्चों के बीच वाद्य यंत्र वितरित किए गए हैं. इस मौके पर सत्यार्थी फाउंडेशन और प्रखंड प्रशासन की ओर से एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे.

model school2 22Scope News

बच्चे भी स्कूल में पठन-पाठन की सामग्री के अलावा खेल सामग्री और वाद्य यंत्र मिलने से खुश नजर आए. स्कूली छात्रों ने कहा कि अब उन्हें स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हाथ आजमाने का मौका मिलेगा. मौके पर मौजूद डोमचांच प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन के द्वारा कई स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जा रहा है, वहीं अब इस कड़ी में स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद मिलने से और भी फायदा मिलेगा.

model schoo3 22Scope News

कार्यक्रम का आयोजन कर रहे कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद खेनाल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के सरकारी विद्यालयों को मॉडल स्कूल बनाने के लिए हर तरह की सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. इसके अलावा छात्राओं के बीच लगातार फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे उनके खेल प्रतिभा को निखारने का भी मौका मिलेगा. कार्यक्रम में कई लोग मौजूद रहे.

model school4 22Scope News

रिपोर्ट: अमित कुमार

हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति राज्य के लिए श्राप- सीपी सिंह

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...