‘रोम पोप का, Madhepura गोप का’, RJD विधायक ने डीएम पर लगाया गंभीर आरोप

मधेपुरा: मधेपुरा (Madhepura) के सिंहेश्वर में आयोजित महाशिवरात्रि मेला में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा को लेकर राजद विधायक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेले के आयोजन में अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज किया जाता है। विधायक ने कहा कि उन्हें मेला उद्घाटन का आमंत्रण पत्र समय पर नहीं दिया गया, बल्कि उद्घाटन के दिन ही पत्र थमाया गया। सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के गठन हेतु जिला प्रशासन द्वारा राज्य धार्मिक पार्षद को प्रस्तावित सूची पर भी विधायक ने कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने कहा कि जिले की बहुसंख्यक आबादी को दरकिनार किया गया है। जिस मधेपुरा के बारे में कहा जाता है कि ‘रोम पोप का Madhepura गोप का’ वहां से एक भी यादव जाति का नाम प्रस्तावित नहीं किया गया है। सरकार से लेकर प्रशासन तक भ्रष्ट है। हो सकता है मोटी रकम लेकर नाम भेजा गया हो। विधायक चौपाल ने अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाधिकारी अनुभवहीन हैं और उनकी सलाह को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने मांग की थी कि मेले के आयोजन को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए एक बैठक होनी चाहिए, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें – Madhepura की जल्द ही बदलेगी सूरत, ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से…

न्यास समिति के गठन को लेकर जिला प्रशासन की प्रस्तावित सूची में ऐसे नाम भी भेजे गए जिन्होंने आवेदन तक नहीं किया। उन्होंने जदयू के एक विधान पार्षद का नाम भी लिया। विधायक ने मेले का कुंवारी कन्याओं द्वारा उद्घाटन कराए जाने की परंपरा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि ऐसा किया जाता है, तो उसमें भी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार को नौकरशाह चला रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि सिंहेश्वर महोत्सव के लिए सरकार से 30 लाख रुपए मिलते हैं, लेकिन अधिकारी इसका बंदरबांट कर लेते हैं। कमेटी के गठन के प्रस्तावित नाम में भी हड़बड़ी की गई है। विधायक ने घोषणा की कि वह इस मामले की शिकायत पर्यटन मंत्री से करेंगे ताकि इस भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Nitish जायेंगे लालू यादव के साथ…., राजद ने कहा ‘बिहार में दोहराया जाएगा एकनाथ शिंदे मॉडल’

Madhepura से रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

गैर चीनी मिल क्षेत्रों में स्थापित होंगी गुड़ उत्पादन इकाइयां

पटना : बिहार के गैर चीनी मिल क्षेत्रों में गुड़ उत्पादन इकाइयां स्थापित की जाएगी। इसके लिए गन्ना उद्योग विभाग ने बिहार राज्य गुड़...

CM सम्राट ने कहा- संगठन की मजबूती ही BJP की ताकत

पटना : पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत प्रदेश प्रशिक्षण योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक...

अरगड्डा में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, सांसद Manish Jaiswal ने...

Ramgarh: रामगढ़ के कोयला क्षेत्र अरगड्डा में बीते दो दिनों के अंतराल में डीवीसी के द्वारा सुबह 9 से संध्या 5 बजे तक बिजली...

वर्दी में सेल्फी लेने और रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी...

पटना : वर्दी में सेल्फी लेना और रील बनाकर सोशल मीडिया पर चमकना बिहार के 40 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। डीजीपी विनय...

बिजली आपूर्ति की व्यवस्था न होने से झाझा के नवनिर्मित CHC...

पटना : जमुई जिले के झाझा में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का इलाज शुरू नहीं होने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img