Rupauli का रण इस हद तक, विधायक ने पूर्व विधायक पर लगाया ये गंभीर आरोप

पटना: बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है ऐसे में सभी नेता अपने विरोधी नेता के विरुद्ध बयानबाजी करने में लगे हैं। आरोप प्रत्यारोप का यह दौर अब इस हद तक बढ़ गया है कि लोग अब एक दूसरे के घर पर हमला तक करने लगे हैं। हालांकि यह आरोप हम नहीं बल्कि लगा रहे हैं पूर्णिया के रूपौली (Rupauli) विधानसभा के विधायक शंकर सिंह और उनकी पत्नी। पूर्णिया के रूपौली विधानसभा से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने अपने सरकारी आवास में तोड़फोड़ का आरोप रूपौली के पूर्व विधायक बीमा भारती और गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल पर लगाया है।

उन्होंने न्यूज 22स्कोप से खास बात करते हुए Rupauli विधायक कहा कि वे अपनी क्षेत्र की जनता के हित में लगातार काम कर रहे हैं और उनके इस काम को विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं। निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने आरोप लगाते हुए सीधे शब्दों में कहा कि पूर्व विधायक बीमा भारती और गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने अपने गुंडे को भेज कर मेरे आवास में तोड़फोड़ करवाया। मामले में हमने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायत करेंगे। मुझे भरोसा है मुख्यमंत्री मेरी शिकायत का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करेंगे।

Rupauli विधायक शंकर सिंह और उनकी पत्नी ने आरोप लगाया कि ये लोग क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए लगाए गए शिलापट्ट को भी कई बार तोड़ चुके हैं और अब आवास पर हमला कर तोड़फोड़ करने लगे हैं। शंकर सिंह ने खुलेआम कहा कि हम निर्दलीय चुनाव जीतकर जरूर आए हैं लेकिन मेरा समर्थन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को है। हम अपने आप को जदयू का ही समझते हैं। इस दौरान विधायक शंकर सिंह की पत्नी ने भी गरजते हुए कहा कि जब बिहार में जंगलराज कायम था तब तो हम किसी से डरे नहीं अब सुशासन की सरकार में किसी डरेंगे।

हमारे पति कायर नहीं हैं। इस दौरान Rupauli विधायक शंकर सिंह की पत्नी प्रतिमा कुमारी ने आगामी विधानसभा में अपने पति के जदयू से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की और कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव में जदयू हमें टिकट देगी। अगर जदयू टिकट नहीं देती है तब भी विधायक जी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    राजधानी Patna में खुलेआम होता है गेसिंग का धंधा, पुलिस…

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...