Madhepura: पुजारी ही कर रहे धार्मिक भावनाओं को आहत, सिंहेश्वर मंदिर न्यास कार्यालय में…

मधेपुरा: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, साथ ही धार्मिक स्थलों पर शराब का सेवन पहले से ही वर्जित है। ऐसे में मधेपुरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद बिहार का प्रसिद्ध धर्मस्थल मधेपुरा में स्थित सिंहेश्वर मंदिर न्यास कार्यालय सवालों के घेरे में आ गया है। हालांकि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है। Madhepura Madhepura Madhepura

बताया जा रहा है कि मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर न्यास कार्यालय में पुजारी सह न्यास बोर्ड के सदस्य ही धार्मिक और संवैधानिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि न्यास बोर्ड के सदस्य सह पुजारी कार्यालय में ही बैठ कर शराब का सेवन कर रहे हैं। वहीं एक अन्य वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि वे एक बुजुर्ग से अपनी मालिश भी करवा रहे हैं। वीडियो सामने के बाद मंदिर न्यास समिति के सचिव सह मधेपुरा के एसडीओ संतोष कुमार और जिलाधिकारी सह न्यास बोर्ड के अध्यक्ष तरनजोत सिंह ने संज्ञान लिया। Madhepura Madhepura

यह भी पढ़ें – बोधगया में JDU करेगी दो दिवसीय…, पटना में बैठक के बाद नेता ने कहा ‘नीतीश जो कहते हैं वह…’

जिलाधिकारी के आदेश पर डीडीसी अवधेश कुमार आनंद को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। मामले में डीडीसी अवधेश कुमार आनंद ने कहा कि वायरल फोटो और वीडियो सामने आया है जिसका संज्ञान लिया गया है। जांच की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने धार्मिक भावना को आहत करने की बात कहते हुए जिला प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कल होनी थी NEET की परीक्षा, पटना में एक अभ्यर्थी ने उठाया खौफनाक कदम…

मधेपुरा से रमण कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...