Lakhisarai को बड़ी सौगात, बनने जा रहा देश का सबसे बड़ा…

Lakhisarai के कजरा में सौर परियोजना के साथ देश की सबसे बड़ी बैटरी भंडारण की परियोजना। अक्षय ऊर्जा की महत्वाकांक्षी परियोजना का होगा विस्तार : बिजेंद्र प्रसाद यादव

पटना: सूबे में Lakhisarai जिले के कजरा में दो परियोजनाओं को मिलकर 301 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। इसके जुलाई–अगस्त से शुरू होने की संभावना है। यह देश की सबसे बड़ी (495 मेगावॉट आवर) ऐसी सौर ऊर्जा परियोजना है, जिसमें उच्च क्षमता की बैटरी की मदद से बिजली को संरक्षित कर इसे पिक ऑवर खासकर रात के समय इसकी सप्लाई की जाएगी। इससे बिजली की किल्लत काफी हद तक दूर होगी। राज्य मंत्रिपरिषद से स्वीकृत मिलने के उपरांत इस परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी गई है।

इस मामले में ऊर्जा विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि अक्षय ऊर्जा की महत्वाकांक्षी परियोजना का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश की दूरदर्शी सोच एवं कुशल नेतृत्व में बिहार ने ऊर्जा क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान हासिल किए हैं। इसी कड़ी में बिहार ने अब नवीकरणीय ऊर्जा की तरफ अपना सार्थक प्रयास शुरू का है। विभागीय मंत्री के अनुसार, राज्य सरकार ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Lakhisarai के कजरा की इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने पर बिहार में न केवल 301 मेगावाट हरित ऊर्जा की बड़ी उपलब्धता होगी। बल्कि देश की सबसे बड़ी 495 मेगावाट आवर विद्युत बैटरी भंडारण क्षमता के प्रणाली की स्थापना होगी, जिससे राज्य के लोगों को निर्बाध एवम् गुणवत्ता पूर्ण बिजली मिलेगी। दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद बिहार को अतिरिक्त ऊर्जा आपूर्ति का लाभ मिलने के साथ ही यह नवीकरणीय ऊर्जा दायित्व (रिन्यूएबल एनर्जी ऑब्लिगेशन) को पूरा करने में भी सहायक होगा।

यह परियोजना हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगी। अक्षय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन बढ़ने से राज्य में कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहायता मिलेगी।

241 मेगावाट ऑवर बैटरी ऊर्जा का भंडारण

इस परियोजना में 241 मेगावाट ऑवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की स्थापना की जा रही है। यह परियोजना बिहार में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी। राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम आगे ले जाएगी।

दो चरणों में तैयार होगी यह परियोजना

Lakhisarai के कजरा सौर ऊर्जा परियोजना के पहले चरण में 185 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता का विकास हो रहा है। इसके साथ ही 254 मेगावाट आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की स्थापना की जा रही है। दूसरे चरण में 116 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता का विकास किया जा रहा है। साथ ही 241 मेगावाट आवर बैटरी ऊर्जा भंडारण का विकास होगा।

बिहार की बैटरी क्षमता भंडारण का होगा विकास

इस परियोजना के माध्यम से बिहार की कुल बैटरी भंडारण क्षमता में अधिक वृद्धि होगी। इससे राज्य की ऊर्जा आपूर्ति अधिक स्थिर और प्रभावी बनेगी। रात के समय भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी। इसके विकसित होने से बिहार देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल होगा, जहां अत्याधुनिक बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। यह प्रणाली देश की सबसे बड़ी बैटरी भंडारण प्रणाली होगी, जिससे बिहार को पीक समय में भी सस्ती और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देगी और पारंपरिक जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करेगी।

यह भी पढ़ें – Lakhisarai के लाली पहाड़ी को दिलाई जाएगी पर्यटन की पहचान, कार्यक्रम में आयोजित

80:20 अनुपात में होगा यह विकसित

इस नए विस्तार परियोजना की कुल लागत 1055.72 करोड़ रुपए है, जबकि वर्तमान में क्रियान्वित कजरा सौर ऊर्जा परियोजना की कुल लागत 1810.34 करोड़ रुपया है। दोनों परियोजनाएं 80:20 वित्तीय मॉडल के तहत कार्यान्वित की जा रही हैं, जिसमें कुल लागत का 80 प्रतिशत विभिन्न वित्तीय संस्थानों से और शेष 20 प्रतिशत पूंजीगत निवेश के रूप में जुटाया जा रहा है।

1232 एकड़ भूमि की गई अधिकृत

Lakhisarai के कजरा सौर ऊर्जा परियोजना के लिए 1232 एकड़ भूमि अधिगृहित की गई है। कजरा प्रथम चरण परियोजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी मेसर्स लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को सौंपी गई है। परियोजना कार्यान्वयन का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें – Lakhisarai में प्रवासी सम्मान दिवस समारोह का समापन, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी हुए शामिल

बिजली उत्पादन के साथ पर्यावरण संरक्षण भी

Lakhisarai के कजरा में सौर ऊर्जा की दो बड़ी परियोजनाएं मुख्यमंत्री के स्तर पर परिकल्पित महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन हरियाली’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए सौर ऊर्जा उत्पादन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होंगी।

रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे

इससे ऊर्जा उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ बिहार में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। निर्माण कार्य, रखरखाव और संचालन के लिए कुशल एवं अकुशल श्रमिकों को रोजगार मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी काफी लाभ मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   LAKHISARAI में बीजेपी पर हमलावर रहे मुकेश सहनी

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...