LAKHISARAI में बीजेपी पर हमलावर रहे मुकेश सहनी

पटना: मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है जबकि चार चरण का मतदान अभी भी होना है। इस बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। सभी दल के नेता बाकि के चार चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार में भी अपना दम खम दिखा रहे हैं। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी मंगलवार को अपने चुनावी दौरे के क्रम में एनडीए गठबंधन सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर सियासी हमला बोला।

मुकेश सहनी लखीसराय के केआरके मैदान में राजद प्रत्याशी अनिता देवी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बाबा साहब के दिए गए संविधान को नहीं मानते हैं, इस कारण वे इसे खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है, यह देश हमारा है। बाबा साहब के संविधान ने हमलोगों को सीना चौड़ा कर जीने का अधिकार दिया है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सभी संस्थानों का निजीकरण कर आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहे हैं। लोगों से अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब हमारे चार विधायक जीत गए थे तो ये हमें दबाने की साजिश करने लगे। हमारे विधायकों को खरीद लिया। सहनी ने जोर देकर सवालिया लहजे में कहा कि क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना, अपने समाज के कल्याण की लड़ाई लड़ना गुनाह है।

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आपको जो करना है करो मैं गरीबों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। उन्होंने लोगों से समाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए राजद के प्रत्याशी को विजई बनाने की अपील की। राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तबियत खराब होने के कारण इस सभा में भाग नहीं ले सके। उन्होंने इस सभा को फोन से संबोधित किया।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- VIJAY SINHA का बड़ा बयान, वे लोग 2025 में 25 भी सीट नहीं ला पाएंगे

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

LAKHISARAI LAKHISARAI LAKHISARAI

LAKHISARAI

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...