Pakur: हाईवा से टकराई एंबुलेंस, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, कई घायल

Pakur: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नवादा गांव का एक परिवार पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया है। इसमें परिवार के तीन सदस्य की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें मां, बेटा और पुत्रबहु शामिल है। वहीं हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल है। साथ ही एक पड़ोसी भी घायल है।

Pakur: हादसे में तीन की मौत

जानकारी के अनुसार, भीषण सड़क हादसा तब हुआ, जब परिजन मरीज को लेकर एंबुलेंस से कोलकाता ले जा रहे थे।इसी दौरान पश्चिम बंगाल के कल्याणी के पास एंबुलेंस, हाईवा से सीधी टकरा गई। इसमें एंबुलेंस चालक भी घायल बताए जा रहे हैं। वही तीनों घायलों का इलाज कल्याणी में ही जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

इधर घटना की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल तीनों मृतक का पोस्टमार्टम जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में होने के बाद शव को लाया जाएगा।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...