Nawada: जलती चिता से निकाला अधजला शव, ये है मामला…

नवादा: Nawada में एक महिला की मौत के बाद मायके वालों ने शव को जलती चिता से निकाल लिया। मामला नवादा के नेमदारगंज थाना के फरहा गांव की है जहां एक महिला की मौत के बाद परिजन दाह संस्कार करने गये। इसी बीच मृतिका के मायके वाले पहुंचे और उन्होंने जलती चिता से शव निकाला। मामले में मृतिका के मायके वालों ने पुलिस को भी सूचना दी और ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। मामले में मृतिका के पिता ने बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी रामबालक रविदास के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।

यह भी पढ़ें- Motihari Police सिर्फ अपराध पर ही नहीं लगाती है लगाम, यह भी करती है…

शादी के कुछ दिन बाद तक ठीक थक रहा लेकिन उसके बाद ससुराल के लोगों ने उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज़ की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर दी और गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी बीच मामले की सूचना मृतिका के पिता को लगी और वे सीधे श्मशान घाट पहुंच कर चिता से अधजली शव को निकलवाया। उन्होंने Nawada पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-     Patna पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई, विभिन्न मामलों में 86 को दबोचा

Nawada से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Vande Bharat Train: कोडरमा में दो वंदे भारत ट्रेनें एक ही...

कोडरमा धनबाद रेलखंड पर दसरा ब्लॉक हॉल्ट के पास दो वंदे भारत ट्रेनें एक ही डाउन ट्रैक पर करीब 50 मीटर की दूरी तक...

Jharkhand Weather Update: रांची में 30 जून तक बारिश के संकेत,...

झारखंड में 24 जून तक सामान्य से 58 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। रांची में 30 जून तक बारिश की संभावना है, जबकि...

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...