शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बालक गंभीर रूप से घायल

आरा : जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में रविवार की रात शादी समारोह में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग कर दी गई। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को गोली सिर में लगी है। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे अनान-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना को लेकर शादी समारोह में लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर दौड़कर भागने लगे। वहीं देखते ही देखते शादी का माहौल सन्नाटे में तब्दील हो गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घायल बालक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी सिंटू कुमार का आठ वर्षीय आशीष कुमार है।

यह भी पढ़े : स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार…

यह भी देखें :

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...