Dhanbad Breaking : पत्थर लदे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार हो रौंदा, मौके पर पहुंच गई दो थानों की पुलिस, हुआ क्या जाने…

Dhanbad Breaking : धनबाद जिले के निरसा के कुमारडूबी पुलिस ओपी अंतर्गत पापुलर नर्सिंग होम के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है जहां ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवक को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

reth 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Budget-2025 : हेमंत सरकार का अबुआ बजट आज होगा पेश, जाने क्या हो सकता है इसमे खास… 

Dhanbad Breaking : मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस

lryi 22Scope News

सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया है। घटना की सूचना पर गलफलबाड़ी पुलिस और कुमारडूबी पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है पर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है।

ये भी पढ़ें- Ranchi से यूपी सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन… 

u4e6 22Scope News

मिली जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी सवार युवक बाजार जाने के लिए निकला था इसी दौरान करीब मुगमा से चिरकुंडा जा रही एक पत्थर लोड ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक सड़क पर ही जा गिरा जिसे ट्रैक्टर रौंदते हुए आगे बढ़ गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक पास के ही पानी टंकी के पास रहने वाला बताया जा रहा है है।

आजाद अंसारी की रिपोर्ट–

 

 

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...