13 बाइक, 3 चोर देखिए बाइक चोरी का नया अंदाज

Danapur- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधा पर चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है.

मोटर साइकल का लगभग हर पार्ट्स अलग-अलग किया हुआ है. टंकी, इंजन,

शौकर के साथ ही मोटरसाइकल का हर पार्ट्स अलग –अलग है.

आरोपियों की पहचान पानापूर थाना छपरा निवासी राकेश कुमार, सोनपुर छपरा निवासी रंजीत कुमार

के रुप में हुई है. एक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि दानापुर में बाइक चोरी

की घटनाओं को देखते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था.

टीम को सूचना मिली कि दानापुर कैन्ट एरिया में आर्मी कैंटीन के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाकिल

के लॉक को खोलने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और

इस गिरोह का पर्दाभास हो गया. आरोपियो ने पुलिस को बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल को बिस्कुट फैक्ट्री

के पास के कचड़ा में छुपाया जाता है. वहीं राकेश इसका नंबर प्लेट बदलता है बाद में दियाया एरिया में बेच दिया जाता है.

यहां बता दें कि दानापुर में मोटरसाइकिल की चोरी एक बड़ी समस्या बन गयी है. काफी दिनों से यह

पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. इन चोरों  की गिरफ्तारी से मोटरसाइकिल की

चोरी की घटनाओं पर विराम  लगने की उम्मीद है.

एशिया का सबसे बड़ा सोनपुर मेला 700 से अधिक वर्षों का हुआ

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...