समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे CM Yogi, बोले – अपने उद्देश्य से भटक गई सपा

डिजिटल डेस्क : समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे CM Yogi, बोले – अपने उद्देश्य से भटक गई सपा। समाजवादी पार्टी पर मंगलवार को विधानसभा में जारी बजट सत्र के दौरान अपने संबोधन में CM Yogi आदित्यनाथ जमकर बरसे।

विधानसभा के सत्र को संबोधित करते हुए CM Yogi ने कहा कि – ‘…समाजवादी पार्टी अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है। सपा के लोग खुद को समाजवादी कहते हैं लेकिन उनको डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी की सोच से कोई लेना देना नहीं है।

…सपा के लोगों को लोहिया के आदर्श और आचरण से कोई मतलब नहीं है। डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि सच्चा समाजवादी आचरण और आदर्श का पालन करता है।

…राम, कृष्ण और शंकर जबतक भारत के आदर्श हैं तब तक इस देश का कोई बाल बांका नहीं कर सकता है। …आज इन तीन देव देवताओं पर समाजवादी पार्टी की कोई आस्था नहीं है।’

CM Yogi : …धन से दूर रहता है सच्चा समाजवादी

विधानसभा में सपा पर हमला बोलने के दौरान CM Yogi आदित्यनाथ अपने पूरे रौ में थे। अपने चिरपरिचित अंदाज में महाकुंभ से लेकर तमाम मुद्दों पर सरकार की तीखी आलोचना करने वाले सपा नेताओं को समाजवादी सोच औ सिद्धांत के मुद्दों पर CM Yogi ने खूब लपेटा।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…सच्चा समाजवादी धन से दूर रहता है, लेकिन सपा आस्था से खिलवाड़ कर रही है। समाजवादी पार्टी लोहिया के विचारों से दूर हो गई है। अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है सपा।

…अब समाजवादी पार्टी भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करती है। समाजवादी पार्टी ने 20 करोड़ बेरोजगारी भत्ता बांटने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। सपा नाविकों के शोषण का मुद्दा उठाती है।

…महाकुंभ के आयोजन के दौरान 45 दिनों में एक नाविक ने 23 लाख रुपये कमाये। मतलब उस नाविक की एक दिन की आमदनी करीब 50 हजार रुपये की रही। इसी तरह से अन्य व्यावसाय से जुड़े लोगों को भी लाभ हुआ।’

विधानसभा में मंगलवार को बोलते सीएम योगी
विधानसभा में मंगलवार को बोलते सीएम योगी

CM Yogi : आप बताएं, हम कैसे सांप्रदायिक हुए…?

CM Yogi यहीं नहीं रुके। CM Yogi ने सपा को महाकुंभ से जुड़े मसलों से घेरना जारी रखा। CM Yogiने कहा कि – ‘…आपने (सपा ने) कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है, लेकिन आप हमें बताएं कि हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं?

…हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। 45 दिनों के महाकुंभ ने भारत की विरासत और विकास की एक अनुपम छाप न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में छोड़ी है। महाकुंभ में जो आया, वो अभिभूत हो गया।

…महाकुंभ में एक भी अपराध की घटना नहीं हुई।। 100 से अधिक देशों के लोग आए, कुंभ एक ऐसा आयोजन था जहां अमेरिका से ज्यादा आबादी पहुंची थी। विदेशी मीडिया में भी कुंभ की तारीफ की गई। सभी प्रमुख समाचारों ने इसकी सराहना की।

…अगर टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल होतो सुरक्षा दी जा सकती है। पूरी दुनिया में भारत के मैनेजमेंट की क्षमता का लोहा माना है। आयोजन कितना सफल था…? …चमत्कार से कम नहीं था।

…महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए। इसमें आधी आबादी महिलाओं की थी। एक भी अपहरण, छेड़खानी और लूटपाट की घटना नहीं हुई।

…66 करोड़ लोग आए और खुशी पूर्वक लौट पाए। बहुत लोग नहीं आ पाएं,…बहुत लोगों को साधन नहीं मिल पाए, …उनको अफसोस है।’ 

विधानसभा में मंगलवार को बोलते सीएम योगी
विधानसभा में मंगलवार को बोलते सीएम योगी

CM Yogi : संभल में हमें हमारा मिल जाए…2027 में सपा की हार तय

इसी क्रम में आगे CM Yogi ने बड़ी अहम सियासी बातें भी कहीं एवं संभल प्रकरण का जिक्र करते हुए भी सपा को लपेट लिया। CM Yogi ने संभल मुद्दे पर भी सपा पर जमकर हमला बोला और सपा के सियासी भविष्य तक पर टिप्पणी कर दी।

CM Yogi ने कहा कि – ‘…एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई। उसको खोजना हमारा काम था। हमने 54 तीर्थ खोजे और 19 कूपों को भी पाया।

…सपा अपने ऊपर उपदेश को लागू करे। संभल में जो हमारा है, हमें मिल जाना चाहिए। इससे इतर कुछ नहीं।

…महाकुंभ का आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी। इसमें केंद्र और राज्य सरकारें खरी उतरीं।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की गूंज दुनिया में लंबे समय तक सुनाई देगी। ये हमारे सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है।

…ये सिर्फ आध्यात्मिक उपलब्धि नहीं है बल्कि इस आयोजन से हमारी अर्थव्यवस्था को साढ़े 3 लाख करोड़ का लाभ होने की उम्मीद है।

…सपा के नकारात्मक प्रचार के बावजूद जनता की आस्था डिगी नहीं।  प्रदेश के हर गांव की बस महाकुंभ पहुंची। ….सनातन के प्रति इसी व्यवहार के कारण पहले भी सपा की हार हुई और 2027 के चुनाव में भी करारी हार होगी।’

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...

Patratu Power Plant: झारखंड को मिली बड़ी बिजली सौगात, पतरातू की...

Patratu Power Plant: झारखंड के बिजली सेक्टर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बुधवार आधी रात को पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट (PVUNL)...