CM नीतीश के नेतृत्व में इस मामले में Bihar बन रहा अव्वल, सात निश्चय योजना के तहत…

रोजगार देने में Bihar अव्वल, कम हो रहा पलायन। 50 लाख रोजगार का लक्ष्य होगा पूरा। 12 लाख सरकारी, 38 लाख अन्य रोजगार के अवसर। 2020 से अब तक करीब 7.24 लाख सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। इस वर्ष करीब 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी

पटना: रोजगार देने में Bihar तेजी से अव्वल बन रहा है। इससे पलायन में तेजी से कमी आई है। बिहार में अब सात निश्चय-2 योजना के तहत सरकारी नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य को बढ़ा कर 12 लाख सरकारी नौकरी एवं 38 लाख रोजगार के अन्य अवसर निर्धारित कर दिया गया है। पूर्व में इस योजना के तहत 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य सीएम नीतीश कुमार ने रखा था जिसे अब उन्होंने बढ़ा दिया है। इस प्रकार अगले वर्ष तक कुल 50 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

विगत वर्षों में बिहार से दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए हो रहे पलायन में तेजी से कमी आई है। एक अनुमान के मुताबिक कुछ वर्ष पहले तक Bihar के 5 करोड़ से अधिक लोग रोजगार के लिए पलायन करते थे। लेकिन अब यह आंकड़ा कम हो रहा है। बड़ी संख्या में अब लोग वापस बिहार लौट रहे हैं। बिहार में रोजगार के नए अवसर लगातार मिलने के कारण पलायन में कमी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें – Doctor नहीं कम्पाउण्डर जारी करते हैं जांच रिपोर्ट, जब हुआ खुलासा तो…

गौरतलब है कि बिहार में 2020 से लेकर अब तक करीब 7.24 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं। इतने कम समय में इतनी ज्यादा सरकारी नौकरी दे कर Bihar ने देश भर में अपनी पहचान बनाई है। हाल यह है कि अब दूसरे राज्यों के हजारों युवा बिहार में सरकारी नौकरी कर रहे हैं। पूरे देश के युवा अब सरकारी नौकरी के लिए बिहार की तरफ देख रहे हैं। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर्ड आंकड़ों के अनुसार अब 2.9 करोड़ लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन किए हुए हैं।

Bihar में ही हो रहा रोजगार सृजन

प्रगति यात्रा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कार्यों और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करीब 50 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। जिससे 50 लाख से अधिक रोजगार सृजन होने की बात कही जा रही है। सरकार विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं से युवाओं को रोजगार से जोड़ रही है। जिसमें कौशल विकास प्रशिक्षण, उद्योगों का विस्तार और सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां शामिल है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आर्थिक सहायता भी दे रही है। समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाईं जा रही हैं। आज उद्यमशीलता में भी बिहार के युवा तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Bihar की आंगनवाड़ी कर्मियों में बढ़ रहा आक्रोश, इस बात को लेकर की हड़ताल

राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए हाल के वर्षों में राज्य सरकार ने अनेकों कदम उठाए हैं। सरकार महिलाओं को सरकारी सेवाओं में अधिक से अधिक जोड़कर सामाजिक विकास में भी अपना योगदान दे रही है। जीविका से आज राज्य की लाखों महिलाएं जुड़ कर रोजगार पा रही हैं। राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। इसका ही परिणाम है कि आज पुलिस में सबसे ज्यादा महिलाएं बिहार में ही हैं।

कृषि से जुड़ी अनेकों सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर Bihar के किसान समृद्ध हो रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में विकास से पलायन रोकने में बड़ी मदद मिली है। इसके साथ ही राज्य में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास होने के कारण विनिर्माण क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   दो महीने में Teachers की होगी मनपसंद जगहों पर पोस्टिंग, शिक्षा मंत्री ने कर दिया साफ
Saffrn

Trending News

एसआईआर और जनगणना पर JMM सतर्क, संगठन मजबूत करने पर मुख्यमंत्री...

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक...

“राजनीतिक स्वार्थ की भेंट चढ़ा महिलाओं के हक में एक ऐतिहासिक...

Bihar: भारत जैसे प्राचीन लोकतांत्रिक परंपराओं वाले देश के सामने जब भी सामाजिक न्याय और समानता को मजबूत करने का अवसर आता है, तब...

बिहार म्यूजियम की दुकान देश की सबसे अधिक बिक्री करने वाली...

पटना : राजधानी स्थित बिहार म्यूजियम की सोविनियर शॉप देश की सर्वाधिक बिक्री करने वाली दुकान बन गई है। बीते एक वर्ष में इस...

अपराध की योजना बनाते 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व गोली...

बांका : बांका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बांका जिले के जमदाहा थाना के तेलोंधा गांव में अपराध की योजना बनाते तीन...

महात्मा गांधी सेतु स्थित पिलर नंबर-45 से बुजुर्ग महिला ने की...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के गायघाट आलमगंज थाना अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु स्थित पाया नंबर-45 से गंगापुर से बुजुर्ग महिला ने छलांग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img