बिहार विधानसभा सत्र : आज से बजट पर होगी चर्चा, पुल निर्माण निगम की वार्षिक रिपोर्ट पेश करेगी सरकार

पटना : बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के बजट सत्र का आज यानी बुधवार को चौथा दिन है। सत्र के चौथे दिन से बजट पर चर्चा शुरू होगी। वहीं आज पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन (Nitin Naveen) वित्तीय वर्ष 2021-22 की बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की वार्षिक रिपोर्ट विधानसभा में पेश करेंगे। इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान पथ निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण कार्य, लघु जल संसाधन, भवन निर्माण, श्रम संसाधन और पंचायती राज सहित कुल 120 सवालों पर चर्चा होगी, जिनका जवाब संबंधित विभागों के मंत्री देंगे।

आज सहकारिता विभाग के मंत्री अपना पक्ष रखेंगे

वहीं आज सदन की कार्यवाही में भाजपा विधायक पवन कुमार यादव की ओर से ध्यानाकर्षण की सूचना दी गई है, जिस पर सहकारिता विभाग के मंत्री अपना पक्ष रखेंगे। वहीं, लंच के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक (बजट) पर चर्चा होगी, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपनी राय रखेंगे। इस दौरान सत्र काफी हंगामेदार नजर आ सकता है।

यह भी देखें :

NDA के तमाम नेता बिहार के इस बजट को एतिहासिक बता रहे हैं, विपक्ष बता रहा है झूनझूना

मालूम हो कि, एक ओर जहां एनडीए के तमाम नेता बिहार के इस बजट को एतिहासिक बता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेताओं का कहना है कि सरकार ने बजट के नाम पर बिहार के लोगों को झूनझूना थमा दिया है। यही वजह रही कि मंगलवार को बजट सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आमने सामने रहे। दोनों के बीच जोरदार बहस हुई। मुख्यमंत्री ने तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये बच्चा है, इसे कुछ नहीं पता। 2005 के पहले कुछ नहीं था। तुम्हारे पिता (लालू प्रसाद यादव) को भी हमने ही बनाया है।

यह भी पढ़े : CM के भाषण के बीच में विपक्ष ने किया सदन का Boycott, सत्ता पक्ष ने कहा…

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...