मुख्यमंत्री हेमंत से मिले अजीज प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार, देखिए मिलेगा क्या इस मुलाकात से

Ranchi- अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया है.

इस मौके पर सीईओ अनुराग बेहार ने बताया कि फाउंडेशन झारखंड में शिक्षा के विकास, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती है. मुख्यमंत्री ने भी इस अवसर पर फाउंडेशन को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

बताया जा रहा है कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन झारखंड में विश्वविद्यालय खोलना चाहती है, इस पर 1200 से 1400 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य है. विश्वविद्यालय करीबन डेढ़ सौ एकड़ में फैला होगा. यहां विद्यार्थियों को रोजगार परक और गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाएगी.

यहां बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विप्रो कंपनी के अजीम प्रेमजी के साथ ऑनलाइन चर्चा की थी, अब उसी कड़ी में फाउंडेशन द्वारा विश्वविद्यालय खोलने की मंशा जाहिर की गई है. फाउंडेशन की मंशा सरकार द्वारा चलाए जा रहे आदर्श विद्यालयों को बेहतर बनाने में सहयोग करने और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने की है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन से स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सहयोग करने का आग्रह किया. ताकि यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए बड़े शहरों और दूसरे राज्य जाना नहीं पड़े.  फाउंडेशन के द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि अजीम प्रेम जी झारखंड में  शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए योजना बना रहे हैं.  मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार और फिया फाउंडेशन के जॉनसन टोपनो मौजूद रहें.

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...