पटना में RJD कर रही युवाओं का महाजुटान, तेजस्वी करेंगे चुनावी चर्चा

पटना : राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आज यानी बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की युवा चौपाल का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Prasad Yadav) शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। पटना के मिलर हाईस्कूल में युवा नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। बिहार के हर जिलों से युवा राजद नेता पटना पहुंचे हुए हैं।

हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ पटना के मिलन हाई स्कूल में पहुंच रही है

युवा राजद के कार्यकर्ताओं के द्वारा पटना के मिलर हाईस्कूल ग्राउंड में आज 11 बजे से युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले तेजस्वी यादव के मैसेज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवाओं को रिझाने के लिए इस कार्यक्रम को खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोपहर 12 बजे से संबोधित करेंगे। जिसमें बिहार के तमाम विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ पटना के मिलन हाईस्कूल में पहुंच रही है।

Patna RJD 2 22Scope News

युवाओं को मिलेगा चुनावी मूल मंत्र

तेजस्वी यादव अपने दौरे के दौरान लगातार युवाओं से संवाद करते रहे हैं और इस चौपाल में भी वे राजद के युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के टिप्स देंगे। बिहार के विभिन्न जिलों से युवा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंच रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, इस युवा संवाद में हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी देखें :

राजनीतिक रणनीति पर होगी चर्चा

इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों और युवा नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा की जाएगी। राजद इस चौपाल के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके विचारों को जानने की कोशिश करेगा। तेजस्वी यादव इस मंच से युवाओं को सक्रिय राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। राजद के इस आयोजन को आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Patna RJD 1 22Scope News

यह भी पढ़े : RJD विधायक का बड़ा खुलासा, पिछले दरवाजे से बने हुए हैं PMCH के सर्जरी विभाग के अधीक्षक

महीप राज की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...