यूपी में CM Yogi ने एक साथ 41 PCS अधिकारियों का किया तबादला

लखनऊ : यूपी में CM Yogi ने एक साथ 41 PCS अधिकारियों का किया तबादला। यूपी में CM Yogi आदित्यनाथ ने बुधवार की सुबह एक साथ 41 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

इसे CM Yogi का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल बताया जा रहा है।  इसमें से ज्यादातर एसडीएम स्तर के अधिकारी हैं। इन तबादलों में पूर्व के मुकाबले नई पोस्टिंग में अधिकारियों को अहम कार्यभार सौंपा गया है।

वारणसी के दो एसडीएम बने एडीएम

हुए तबादलों में देवरिया के ए़डीएम गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को मुरादाबाद में एडीएम नियुक्त किया गया है।

जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को एडीएम सिद्धार्थनगर बनाया गया है जबकि वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को ए़डीएम औरैया और वाराणसी के ही उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ए़डीएम ललितपुर बनाया गया है।

ए़डीएम दिनेश बने मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर बनाया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है।

अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया है।

आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है।

अन्य PCS के हुए तबादले एकनजर में…

अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बदायूं बनाया गया है। कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है।

जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया है।

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा बनाया गया है। इसी क्रम में हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है।

बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर बनाया गया है। उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...