Advertisment

Bokaro : कूलिंग पॉन्ड में तैरता हुआ महिला का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

Bokaro : सेक्टर 9 हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा खटाल के सामने कूलिंग पॉन्ड में एक अज्ञात शव होने की सूचना हरला थाना को मिली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर हरला थाना घटना स्थल पर पहुंचा तो वहां पाया कि एक महिला का शव जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष होगी। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और मामले की छानबीन में जुट गई।

Bokaro : मौके पर जांच करती पुलिस
Bokaro : मौके पर जांच करती पुलिस

Bokaro : हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

बताते चले कि आज सुबह स्थानीय लोग रोजाना की तरह नित्य कम के लिए जब कुली पॉन्ड डैम की ओर गए तो देखा कि एक शव पानी में तैर रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाते ही हरला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पंचनामा किया।

ुाीूहबग 22Scope News

 

एएसआई सुरेश दास ने बताया कि हम लोगों को सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि खुली पौंड में एक महिला का शव पानी में तैर रहा है सूचना मिलते ही हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देख यहां एक महिला का सब पानी में तैरता मिला।

रूहबू8ह 22Scope News

 

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को पौंड से बाहर निकला। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह आत्महत्या है या हत्या यह जांच का विषय है। बॉडी का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Shivani Sharma Foundation Launch: बच्चों की शिक्षा से महिला सशक्तीकरण तक,...

Shivani Sharma Foundation Launch, मुंबई: भारतीय सिनेमा, फैशन और उद्यमिता से जुड़ीं अभिनेत्री और झारखंड की बेटी शिवानी शर्मा ने सामाजिक क्षेत्र में एक...

Sariya Theft: कुत्तों को दूध-मलाई खिलाकर चोरों ने किया खेल! घर...

Sariya Theft: सरिया पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले छोटकी सरिया गांव में रविवार देर रात चोरी की घटना हुई। बताया जा रहा...

Jharkhand Student Protest: छात्रों के आंदोलन पर राहुल गांधी का बयान,...

Jharkhand Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने...