बेरमो में भीषण सड़क हादसा, सात युवक जख्मी, तीन की स्थिति नाजुक, एक की मौत

Bermo– दुग्दा थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के पास ओमनी वैन और डीवीसी पावर प्लांट से छाई ले जा रहे 12 चक्का गाड़ी की  टक्कर में मारुति ओमनी के परखच्चे उड़ गए. मारुति ओमनी में सवार कुल 7 युवक बुरी तरह से जख्मी है.

Bermo 1 22Scope News

मामले की जानकारी मिलते ही दुग्दा थाना प्रभारी राजेश रंजन ने घायलों को नजदीकी सिटी हॉस्पिटल तक पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों के.एम मेमोरियल हॉस्पिटल चास, रेफर कर दिया गया.

 

 

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवक मारुति ओमनी में बुरी तरह से फंस गए.  घायलों को बाहर निकालने में स्थानीय युवकों को काफी मशक्कत करना पड़ा.  लेकिन स्थानीय युवकों ने अपना हिम्मत नहीं खोया और आखिरकार घायलों को बाहर निकालने में सफलता मिल गई.

यहां यह बताना जरुरी है कि घायलों को बाहर निकालने से लेकर तत्काल पुलिस को सूचना देने और घायलों को चिकित्सा के लिए भेजने में स्थानीय युवकों की पहल काफी प्रशंसनीय रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सातों युवक केसरगढ़ा के रहने वाले हैं और लालबंगला से बोकारो जा रहे थे. समाचार लिखे जाने तक तीन युवकों की स्थिति अत्यन्त नाजुक बनी हुई है.

इस बीच इलाज के दौरान एक युवक विशाल महथा की मौत हो गई. घायल युवकों का नाम विशाल रजक, श्रवण कुमार, प्रिंस कुमार, उदय मंहथा, शिव कुमार बताया जा रहा है. एक अन्य युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.

रिपोर्ट- मनोज कुमार 

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img