Commercial Advertisment

Ramgarh CBI Raid : सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में ताबड़तोड़ सीबीआई की छापेमारी से मचा हड़कंप, पीओ, सेफ्टी ऑफिसर सहित…

Ramgarh CBI Raid : रामगढ़ जिले से सट्टे थाना गिद्दी क्षेत्र के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के सीसीएल गिद्दी ए परियोजना कार्यालय में सीबीआई के दल ने गुरुवार 11 बजे छापा मारा। छापेमारी के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। गिद्दी ए कोलियरी ऑफिस से बाहर निकलने वाले लोगों के साथ पूछताछ की जा रही है।

Ramgarh CBI Raid : छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम
Ramgarh CBI Raid : छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम

ये भी पढ़ें- Breaking : पाकुड़ में ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप, यहां पड़ा छापा…

इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों के द्वारा मोबाईल चेक भी किया जा रहा है। सीबीआई की करीब 15 सदस्यीय टीम सबसे पहले गिद्दी ए कोलियरी खदान पहुंची, यहां सुरक्षा अधिकारी, पीओ, सेफ्टी ऑफिसर और एक माइनिंग सरदार को लेकर गिद्दी कोलियरी परियोजना ऑफिस पहुंची।

रीपर 22Scope News

Ramgarh CBI Raid : 27 फरवरी को सीसीएल रेलीगढ़ा परियोजना में पड़ा था छापा

यहां सभी अधिकारियों व दर्जनों ऑफिस स्टाफ से ऑफिस के बाहर बरामदे में बैठाकर पूछताछ कर रही थी। बताया जाता है कि बीते एक सप्ताह पहले 27 फरवरी को सीसीएल रेलीगढ़ा परियोजना में सीबीआई के रोड सेल में भ्रष्टाचार, कागजी गड़बड़ियां, कंटाघर वजन के मामलों को लेकर छापा मारा था।

तकीू 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi : चान्हो में अंधाधुन गोली चली ठांय-ठांय, दो की मौत, दुश्मनी या… 

जिसे लेकर गिद्दी ए कोलयरी में भी सीबीआई की टीम घोटाले की जांच करने में जुटी है। वहीं जांच-पड़ताल के दौरान सीबीआई कोलियरी गिद्दी ए रोड सेल परियोजना से जुड़े विभिन्न अधिकारियों से पूछताछ जांच-पड़ताल करने में लगी थी।

रविकांत की रिपोर्ट–

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...