Commercial Advertisment

Ramgarh: सीसीएल के गिद्दी ‘ए’ परियोजना में सीबीआई की छापेमारी जारी, खुलेंगे कई राज

Ramgarh: जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के सीसीएल गिद्दी ‘ए’ परियोजना कार्यालय, खुली खदान, रोड सेल कांटाघर में सीबीआई की टीम ने गुरुवार 11 बजे छापा मारा। 10 घंटों बाद भी सीबीआई की कार्रवाई जा रही है। सीबीआई की टीम कागजातों व मोबाइल को खंगाल रही और, रोड सेल अधिकारियों और कर्मचारियों पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से कोलियरी अधिकारियों, कर्मचारियों, कामगारों में हड़कंप मच गया।

Ramgarh: सीबीआई की छापेमारी जारी

इस दौरान गिद्दी ए कोलियरी ऑफिस से बाहर निकलने वाले लोगों से पूछताछ, मोबाइल जब्त कर चेक भी सीबीआई के अधिकारियों ने की। सीबीआई की करीब 15 सदस्य टीम सबसे पहले गिद्दी ए कोलियरी खदान पहुंची, यहां सुरक्षा अधिकारी, पीओ, सेफ्टी ऑफिसर और एक माइनिंग सरदार को लेकर गिद्दी कोलियरी परियोजना आंफिस पहुंची। यहां सभी अधिकारियों व दर्जनों ऑफिस स्टाफ से ऑफिस के बाहर बरांडे में बैठाकर पूछताछ की।

बताया जाता है कि बीते एक सप्ताह पहले 27 फरवरी को सीसीएल रेलीगढ़ा परियोजना में सीबीआई ने रोड सेल में भ्रष्टाचार कागजी गड़बड़ियां कंटाघर वजन के मामलों को लेकर छापा मारा था। जिसे लेकर गिद्दी ए कोलियरी में भी सीबीआई की टीम घोटाले की जांच करने में जुटी है। वहीं जांच पड़ताल के दौरान सीबीआई कोलियरी गिद्दी ए रोड सेल परियोजना से जुड़े विभिन्न अधिकारियों से पूछताछ जांच पड़ताल करने में जुटी थी।

Ramgarh: 3500 रुपये प्रति गाड़ियां उगाही

सूत्रों की माने तो रोड सेल में 3000 से 3500 रुपये प्रति गाड़ियां उगाही की जाती थी। इसके एवज में आरओएम की जगह स्टीम कोयला भी रोड सेल की गाड़ियों में वजन बढ़ाकर करीब 1 टन डंप कर दिया जाता था, जिससे सीसीएल को प्रतिदिन 5 से 10 लाख रुपये का नुकसान होता था, जिसकी भनक सीबीआई को लग चुकी थी। अपने स्तर से जांच एजेंसी के अनुसंधान करने के बाद धीरे-धीरे अरगड्डा क्षेत्र के घोटालों, भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलिभगत से चूना लगाने के कारनामे को सीबीआई पर परत दर परत उघारने में लगी है।

Ramgarh: अधिकारी और सफेदपोश का भी नाम

सूत्रों की माने तो कोलियरी गिद्दी ‘सी’ में सुरक्षा अधिकारी के मोबाइल जब्त के बाद जांच से कई सफेदपाशों, अधिकारियों, अपराधिक लोगों को पैसों का ट्रांसफर ऑनलाइन किया गया था। इसकी पुष्टि जांच में होने के बाद सीबीआई जांच का दायरा सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है। अब देखना होगा कि सीबीआई की जांच में भ्रष्टाचार मामले में कितने अधिकारियों सफेदपोश व अन्य के घोटाले में गर्दन फंसने वाले हैं।

Ramgarh: खुलेंगे कई राज

वहीं क्षेत्र में भी कामगारों लोगों के द्वारा चौक चौराहों पर सीबीआई की इस प्रकार की कार्रवाई की चर्चा लगातार हो रही है। अब आगे सीबीआई की जांच के बाद असली चेहरो का खुलासा होने की उम्मीद लगाई जा रही है। सीबीआई जांच दल की अगुवाई ज्वाइंट सेक्रेटरी राजीव रंजन कर रहे थे। टीम में चंदन सिंह, विमल कुमार सहित दर्जनों अधिकारी शामिल थे। समाचार प्रेषण तक सीबीआई दस्तावेज एवं पूछताछ सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी आरके सिन्हा, डिस्पैच अधिकारी अयोध्या करमाली, रुपेश कुमार, शिवनाथ मिश्रा, संचालन समिति के कई लोग डीओ होल्डर, लिफ्टरो से कर रही थी।

रविकांत की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...