अज्ञात महिला का शव बरामद, इलाके में मची हड़कंप

नालंदा : नालंदा जिले में हैवानियत की हद कर देने वाली मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है। दरअसल, एक दिन पहले अज्ञात महिला का शव चंडी थाना के बहादुरपुर इलाके से बरामद हुआ था। महिला के दोनों पैरों में कील ठोकी गई है। यह घटना पूरे नालंदा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग तरह-तरह के कयास लगाया जा रहा है। हालांकि इस घटना को लेकर हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि महिला के दोनों पैरों में कील ठोकी गई है और गर्दन पर राख भी लगा हुआ हैं।

तस्वीर को दूसरे जिलों में भी भेजा गया है ताकि महिला की पहचान हो सके

आपको बता दें कि महिला की तस्वीर को दूसरे जिलों में भी भेजा गया है ताकि महिला की पहचान हो सके। पुलिस सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। ताकि महिला की पहचान जल्द हो और घटना की असली वजह सामने आ जाए। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं इस घटना के पीछे अंधविश्वास की भी बात सामने आ रही है। ऐसी चर्चा है कि अगर कोई गर्भवती महिला की मौत होती है तो उसके पैरों में कील ठोका जाता है ताकि वह चुड़ैल का रूप ना ले सके।

यह भी पढ़े : मक्के की खेत में नाबालिग बच्ची का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

यह भी देखें :

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...

Jamui Case CM Photo Controversy: जमुई पीड़िता के परिवार संग CM...

Jamui Case CM Photo Controversy: जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर सामने आने के बाद बिहार...