CBSE ने 2026-27 सत्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए विषयवार Sample Question Paper और Marking Scheme जारी की है। जानें पूरी जानकारी।
CBSE Sample Paper 2026-27 रांची: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विषयवार सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। इस बार सैंपल पेपर में योग्यता आधारित यानी Competency Based Questions पर विशेष जोर दिया गया है। प्रश्नों में वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में अवधारणाओं के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी गयी है।
विद्यार्थी सैंपल पेपर हल करने के बाद मार्किंग स्कीम की मदद से अपने उत्तरों का आकलन कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा के प्रश्नों के पैटर्न और उत्तर लिखने के तरीके को समझने में मदद मिलेगी।
CBSE Sample Paper 2026-27:10वीं और 12वीं के लिए कुल 138 सैंपल पेपर
CBSE ने कक्षा 10वीं के लिए गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं समेत विभिन्न विषयों के कुल 60 सैंपल पेपर जारी किये हैं। वहीं कक्षा 12वीं के लिए जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, बिजनेस स्टडीज, भूगोल, इतिहास, गणित समेत अन्य विषयों के 78 सैंपल पेपर उपलब्ध कराये गये हैं।
सत्र 2026-27 के लिए प्रश्नपत्र के डिजाइन और मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। विद्यार्थियों को पिछले पैटर्न के अनुरूप ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी होगी।
Key Highlights
- CBSE ने 2026-27 के लिए Sample Question Paper जारी किया
- 10वीं के लिए 60 और 12वीं के लिए 78 सैंपल पेपर उपलब्ध
- Competency Based Questions पर विशेष जोर
- Marking Scheme से विद्यार्थी अपने उत्तरों का आकलन कर सकेंगे
- प्रश्नपत्र के डिजाइन और मूल्यांकन प्रक्रिया में बदलाव नहीं
CBSE Sample Paper 2026-27:वास्तविक जीवन से जुड़े सवालों पर जोर
इस बार सैंपल पेपर में विद्यार्थियों की विषय की समझ और वास्तविक परिस्थितियों में अवधारणाओं को लागू करने की क्षमता पर विशेष जोर दिया गया है। Competency Based Questions के माध्यम से छात्रों की केवल रटने की क्षमता के बजाय विषय को समझने और उसका प्रयोग करने की क्षमता परखने पर फोकस किया गया है।
पीपी कंपाउंड स्थित गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुमित कौर ने बताया कि सैंपल पेपर से विद्यार्थियों को सवालों के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी। स्कूलों में सिलेबस के साथ सैंपल पेपर में दिये गये सवालों की तैयारी भी करायी जायेगी।
CBSE Sample Paper 2026-27:Marking Scheme से तैयारी का कर सकेंगे आकलन
विद्यार्थी सैंपल पेपर हल करने के बाद CBSE की ओर से जारी Marking Scheme से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि अलग-अलग प्रश्नों के उत्तर के लिए कितने अंक निर्धारित हैं और उत्तर लिखते समय किन बिंदुओं को शामिल करना जरूरी है।
स्कूलों की ओर से तैयार किये गये Question Bank के माध्यम से भी विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जायेगा। CBSE की वेबसाइट पर विद्यार्थी अपने विषय के Sample Question Paper और Marking Scheme देख सकते हैं।
our YouTube Channel : https://youtube.com/22scope


















