Jamshedpur Bank Robbery: Canara Bank में एक घंटे तक डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटे

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित Canara Bank में छह हथियारबंद अपराधियों ने करीब एक घंटे तक डकैती की। 23.8 किलो सोना और 42 लाख रुपये कैश लूटे।


Jamshedpur Bank Robbery : शहर के व्यस्त गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया। रेनकोट पहने पांच अपराधी सुबह करीब 9:10 बजे बैंक में दाखिल हुए, जबकि उनका एक साथी सीढ़ियों के पास रेकी करता रहा। अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर कैश और गोल्ड लोन के एवज में रखा गया सोना लूट लिया।

बैंक से करीब 42 लाख रुपये नकद और 23.8 किलो सोना लूटा गया। बैंक के अनुसार सोना करीब 650 पैकेट में सीलबंद था और इसकी अनुमानित कीमत 33.20 करोड़ रुपये बतायी गयी है।

Jamshedpur Bank Robbery: मैनेजर से दोनों चाबियां लेकर खुलवाया लॉकर

अपराधियों ने बैंक का ताला सफाईकर्मी आकाश नाग और चाय बनाने वाली नूतन से खुलवाया। दोनों को गनप्वाइंट पर लेकर बदमाश बैंक के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद बैंक के पीओ और मैनेजर से लॉकर की दोनों चाबियां लेकर कैश और गहनों वाला लॉकर खुलवाया गया।

डकैतों ने बैंक कर्मचारियों के साथ तीन ग्राहकों को भी बंधक बना लिया। बैंक के गार्ड संतोष कुमार ने विरोध किया तो अपराधियों ने पिस्टल की बट और लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।

अपराधियों ने सफाईकर्मी और चाय बनाने वाली महिला के मुंह पर टेप चिपका दिया और उसी टेप से उनके हाथ भी बांध दिये। करीब एक घंटे तक बैंक के भीतर रहने के बाद अपराधी छह बैग में कैश और सोना भरकर भाग निकले।

 

Jamshedpur Bank Robbery: अलार्म ने नहीं किया काम, बाइक और पैदल भागे अपराधी

घटना के दौरान बैंक का अलार्म काम नहीं करने की बात सामने आयी है। अपराधियों ने बैंक के लॉकर से कैश और सोना निकालने के बाद छह बैग में सामान भरा। सुबह करीब 10:14 बजे वे बैंक से बाहर निकले। इसके बाद एक अपाचे बाइक और पैदल अलग-अलग रास्तों से फरार हो गये।

बैंक कर्मचारी देवकांत साहू के अनुसार वह रोज की तरह करीब 9:40 बजे कार्यालय पहुंचे थे। बैंक में प्रवेश करते ही उन्होंने हथियारबंद अपराधियों को कर्मचारियों को गनप्वाइंट पर रखते देखा। उन्हें भी अपराधियों ने हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया।

डकैतों के नीचे उतरने के बाद देवकांत खिड़की तक पहुंचे और बाहर की ओर जोर-जोर से शोर मचाया। हालांकि तब तक अपराधी अलग-अलग रास्तों से फरार हो चुके थे।

Jamshedpur Bank Robbery: सुबोध सिंह गिरोह पर भी पुलिस की नजर

पुलिस की जांच में बिहार के पटना और वैशाली क्षेत्र में सक्रिय सुबोध सिंह गिरोह के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस गिरोह पर बारिश या सन्नाटे के दौरान रेनकोट या हेलमेट पहनकर बैंक में घुसने, कर्मचारियों को बंधक बनाने और गोल्ड लोन के सोने को निशाना बनाने जैसे मामलों में संलिप्तता के आरोप रहे हैं।

सुबोध सिंह फिलहाल जेल में है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जेल में रहने के बावजूद क्या उसका नेटवर्क झारखंड और आसपास के राज्यों में सक्रिय है।

18 अगस्त 2022 को मानगो स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी दिनदहाड़े बैंक डकैती हुई थी। उस वारदात में भी कर्मचारियों को बंधक बनाकर गोल्ड लोन के सोने को निशाना बनाया गया था। वर्तमान घटना के संबंध में पुलिस सीसीटीवी फुटेज, अपराधियों के भागने के रास्ते और पुराने बैंक डकैती मामलों के पैटर्न की जांच कर रही है।

Key Highlights

  • गोलमुरी मस्जिद रोड स्थित Canara Bank में दिनदहाड़े डकैती
  • छह हथियारबंद अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आयी
  • करीब 42 लाख रुपये कैश और 23.8 किलो सोना लूटा गया
  • गोल्ड लोन का करीब 33.20 करोड़ रुपये मूल्य का सोना था
  • बैंक कर्मचारियों और तीन ग्राहकों को हथियार के बल पर बनाया गया बंधक

Our YouTube Channel : https://youtube.com/22scope

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...