Sarath: महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, पति से होती रहती थी लड़ाई

Sarath: थाना क्षेत्र के ढोडोढूमर गांव निवासी 29 वर्षीय चुनी देवी ने कुएं में छलांग लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका के पति उमेश यादव और पत्नी चुनी देवी के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी, जिससे परेशान होकर पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Sarath: महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

मृतका को कुएं में छलांग लगाते वक्त बच्चों ने देख कर हो-हल्ला मचाया। हो-हल्ला सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कुएं में जाल व रस्सी डाल कर महिला को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना सारठ थाना पुलिस को दी।

Sarath: घटना की सूचना पुलिस को दी गई

सूचना मिलते ही सारठ थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है और घटना की तहकीकात करने में जुट गई है। वहीं मृतका के पति घर से फरार है। मृतका का मायके जामा थाना के जरपुर गांव में है। पुलिस द्वारा इस घटना की सूचना मृतका के माता-पिता को दे दी गई है। खबर भेजे जाने तक मृतका के माता-पिता या अन्य परिजन नहीं पहुंचे हैं।

सारठ से हरे कृष्ण मिश्र की रिपोर्ट

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...