पति से परेशान महिला 3 बच्चों संग कुएं में कूदी, बच्चों की मौत, महिला बची

Kharsawan: खरसावां के कुम्हारसाई गांव में पति के झगड़े से तंग आकर पत्नी ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। महिला की जान तो बच गई, लेकिन तीन बच्चों की मौत हो गई।

घटना रविवार सुबह की है। लोहरदगा के कुंडू गांव का अशोक महतो पत्नी पूजा महतो एवं तीन बच्चों के साथ कुम्हारसाई गांव में भाड़े के मकान में रहता है। शनिवार को मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। पत्नी थाने में पति के खिलाफ शिकायत की। खरसावां पुलिस ने अशोक को डांट कर लौटा दिया।

सके बाद अशोक घर छोड़कर कहीं चला गया। सुबह 10 बजे पड़ोसियों को उसके घर के कुएं से चीखने की आवाज सुनाई दी। देखा तो पूजा पानी के मोटर पर लटकी है। लोगों ने उसे तो निकाल लिया। परंतु बच्चों का पता नहीं चला। पूजा ने बताया कि वह तीनों बच्चे संग कुएं में कूदी थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों बच्चों का का शव निकलवाया।

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...