झारखंड हाईकोर्ट: वकीलों ने तीन कोर्ट की कार्यवाही से बनाई दूरी, सोमवार को होगा अगला निर्णय

रांची:  झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने गुरुवार को तीन कोर्ट की अदालती कार्यवाही से दूरी बनाए रखी। हालांकि, निर्धारित समय पर सभी वकील कोर्ट पहुंचे, लेकिन तीन कोर्ट की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।

इन अदालतों में सूचीबद्ध मामलों को सुना जाना था, लेकिन वकीलों की अनुपस्थिति के कारण किसी भी केस की सुनवाई नहीं हो सकी। सभी मामलों के लिए नई तिथि निर्धारित की गई।

एसोसिएशन के अनुसार, वकीलों ने दो दिनों तक अदालती कार्यवाही से दूर रहने का निर्णय लिया है और शुक्रवार को भी वे इन तीन अदालतों की सुनवाई में शामिल नहीं होंगे। अब सोमवार को एसोसिएशन की बैठक में इस पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यह विरोध झारखंड हाईकोर्ट में बाहरी वकील को जज बनाए जाने की अनुशंसा के खिलाफ किया जा रहा है। वकीलों का कहना है कि स्थानीय योग्य अधिवक्ताओं को न्यायाधीश बनने का मौका दिया जाना चाहिए।

Jharkhand Liquor Scam: ED ने रोहित उरांव से घंटों की पूछताछ,...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने जांच तेज की। पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से घंटों पूछताछ की गई। आज...

JTET Regional Language Row: भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका पर बंटी...

झारखंड जेटेट में भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने पर मंत्री समिति में मतभेद। सात सदस्यीय कमेटी ने रिपोर्ट...

Jharkhand ADR Reporting: दवा के Side Effects की शिकायत के लिए...

झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल ने अस्पतालों, मेडिकल दुकानों और फार्मेसी संस्थानों में ADR Reporting QR Code लगाना अनिवार्य किया। दवा के साइड इफेक्ट की...