मुख्यमंत्री ने Sudha के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का किया शुभारंभ, वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज एक अणे मार्ग से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अंतर्गत सुधा (SUDHA) के पहले एक्सपोर्ट कंसाइनमेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान भेजे जानेवाले सामान घी, मखाना एवं गुलाब जामुन का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

इस दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक वाहन में मखाना और घी को अमेरिका के लिए और दूसरे वाहन में गुलाब जामुन को कनाडा के लिए भेजा जा रहा है। यह वाहन समुद्री पोर्ट तक सामानों को पहुंचाएगा। समुद्री पोर्ट से फिर सामान को अमेरिका और कनाडा भेजा जाएगा।

sudha 1 22Scope News

Sudha Products Export : कार्यक्रम में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर किया स्वागत

इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Flag 1 22Scope News
Sudha Products

यह भी पढ़े : 12 सौ करोड़ की सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने माऊस क्लिक कर किया एकमुश्त हस्तांतरण

यह भी देखें : https://youtube.com/22scopestate

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img