12 सौ करोड़ की सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने माऊस क्लिक कर किया एकमुश्त हस्तांतरण

commercial advertisement
Ad

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज यानी बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana Rural) अंतर्गत तीन लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 12 सौ करोड़ रुपए की सहायता राशि का माऊस क्लिक कर एकमुश्त हस्तांतरण किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना अंतर्गत सर्वप्रथम सितंबर 2024 में 2,43,903 लक्ष्य प्राप्त हुआ था। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 27 जनवरी 2025 से 5,46,745 अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त है। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को कुल 7,90,648 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को कुल 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि तीन किश्तों में आवास निर्माण की प्रगति के साथ दी जाती है। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस प्रकार 40 प्रतिशत अर्थात् 48 हजार रुपए की राशि राज्यांश के रूप में लाभुकों को दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने 1.05 लाख लाभुकों को प्रथम किश्त की सहायता राशि का एकमुश्त किया भुगतान

इसके पूर्व सात अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 1.05 लाख लाभुकों को प्रथम किश्त की सहायता राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया था। इस पर 420 करोड़ रुपए का व्यय हुआ था। आज के इस कार्यक्रम में तीन लाख लाभार्थियों को 40 हजार रुपए की दर से प्रथम किश्त की राशि का एक मुश्त भुगतान किया गया। इस पर कुल 1200 करोड़ रुपए का व्यय हुआ। आगामी 100 दिनों में इन लाभुकों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में 80 हजार रुपए की दर से भुगतान किया जाएगा। साथ ही इन लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रुपए तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। इस प्रकार प्रति लाभुक 1,54,050 रुपए दिए जाएंगे। इस प्रकार इस कार्यक्रम में लाभान्वित हुए तीन लाख लाभुकों को आगामी लगभग 100 दिनों में 4621.50 करोड़ रुपए प्राप्त होगा।

Pradhan Mantri Awas Yojana 1 22Scope News

यह भी देखें :

जिन परिवारों को इसका लाभ मिला है उन्हें बधाई देता हूं – नीतीश कुमार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों को इसका लाभ मिला है उन्हें बधाई देता हूं। आज के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीण विकास विभाग को भी बधाई देता हूं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करें ताकि लाभुकों को तुरंत लाभ मिले। लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा और मनरेगा की आयुक्त अभिलाषा शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। जबकि जिलों से जिलाधिकारी एवं कुछ लाभुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Pradhan Mantri Awas Yojana 2 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार में बड़ी संख्या में मिलेगी नौकरी, पारा मेडिकल के 10 हजार पदों के लिए विज्ञापन हुआ जारी

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

Patna Protest FIR: पटना में बवाल के बाद बड़ा एक्शन, 120 लोगों की फोटो जारी कर पुलिस ने मांगी पहचान

Patna Protest FIR: राजधानी पटना में विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और अशांति की जांच पुलिस ने तेज़ कर दी है। इस सिलसिले में,...

Bihar Skill Development Initiative: बिहार में ₹99.97 करोड़ की बड़ी सौगात, महिलाओं के लिए बनेगा आधुनिक स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

Bihar Skill Development Initiative: बिहार में कौशल विकास और रोज़गार को नई दिशा देने की पहल के तहत, नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (महिला) की...

Bihar CM House Bomb Threat: मानसून सत्र के बीच बड़ी सुरक्षा चुनौती, CM आवास और स्कूलों को मिली बम की धमकी

Bihar CM House Bomb Threat: मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में उस समय हड़कंप मच गया जब ईमेल के ज़रिए मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय...