Ramgarh: नया कोयला डंप से बड़ी मात्रा में हो रही कोयले की चोरी

Ramgarh: जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र की परियोजना सिरका के नया कोयला डिपो से लगातार सैकड़ों की संख्या में कोयला चोरों द्वारा कोयला चोरी का मामला सामने आ रहा है। इस पर नकेल कसने में स्थानीय सिरका प्रबंधन पूरी तरह से फेल दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन सुबह होते ही कोयला चोरी करने के लिए कई महिला, पुरुष सैकड़ों की तादाद में कोयला डंप पहुंच जाते हैं। इसके बाद सैकड़ों लोग सीमेंट की बोरियों, बांस और लोहे की टोकरियों में कोयला ले जाते हैं।

Ramgarh: नया कोयला डंप से हो रही कोयला चोरी

वहीं सुरक्षा कर्मियों का सिरका में घोर अभाव है। इसके कारण इक्का-दुक्का सुरक्षाकर्मी बड़े तादाद में आने वाले कोयला चोरों को रोकने में असफल हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन हजारों रुपये मूल्य की कोयला चोरी कर ली जा रही है। नया कोयला डंप सिरका में कुछ जगहों पर कोयले के डंप से आग के धुएं भी निकलते दिखाई दे रहा है, जो दुर्घटना की ओर भी इशारा कर रहा है।

रविकांत की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...