न्याय मंडल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्रधान महिला जिला जज ने घूम-घूमकर बेचों का लिया जायजा

मुजफ्फरपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर की ओर से न्याय मंडल परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 52 बेंचों का गठन किया गया है। जिला में कुल 35 हजार नोटिस को तामिला कराया गया है। जिसमें 10 केसों का निष्पादन का लक्ष्य रखा गया है। मुजफ्फरपुर न्याय मंडल के इतिहास में पहली बार महिला जिला जज के रूप में पदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वेता कुमारी सिंह और जिला विधिक सेवा प्राधिकार और मुजफ्फरपुर के प्रभारी सचिव गोपाल प्रसाद गुप्ता के साथ विभिन्न न्यायालयों का भ्रमण कर ज्यादा से ज्यादा केसों के निष्पादन को लेकर जजों को आवश्यक निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गठित दो पिंक बेंच का भी विशेषकर भ्रमण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कुल 52 बेंचों का गठन किया गया है – स्वेता कुमारी सिंह

इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वेता कुमारी सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कुल 52 बेंचों का गठन किया गया है। जिसमें 24 बेंच पर महिला जज ही पदस्थापित है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दो विशेषकर पिंक बेंच का गठन किया गया है। मुजफ्फरपुर न्याय मंडल इस बार भी केस के निष्पादन में समूचे बिहार में प्रथम आने की दिशा में प्रयास जारी है।

यह भी पढ़े : महिलाओं के हाथ में आज से होगा Patna का ट्रैफिक

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...