क्या अब जीविका दीदियां शराबियों पर भी रखेगी नजर!

Gopalganj- समाज सुधार अभियान के तहत गोपलगंज के मिंज स्टेडियम पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कि बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी. शराबबंदी को सफल बनाने में जीविका दीदियों की अहम  भूमिका है, क्योंकि महिलाओं की मांग पर ही शराबबंदी का निर्णय लिया गया था. शराबबंदी के बावजूद कुछ लोग गड़बड़ कर रहे है. महिलाएं इनके खिलाफ संगठित होकर अपनी आवाज  बुलंद कर सकती है.

गोपलगंज पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश ने इस मौके पर जीविका दीदियों से संवाद स्थापित किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे में पूर्ण नशामुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह की मुक्ति को लेकर समाज सुधार अभियान की शुरुआत की गई है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई जीविका समूहों को करोड़ों रुपये का चेक भी दिया.

यहां बता दें कि बिहार में शराबबंदी एक अहम मुद्दा बन कर उभरा है. शराबबंदी के बावजूद बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जहरीली शराब से अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. जहरीली शराब से मौत के बाद शराबबंदी पर विपक्ष सवाल खड़ा करता रहा है.  विपक्ष की मांग शराबंबदी नीति की समीक्षा करने की है. लेकिन मुख्ममंत्री ने अपने बयान में स्पष्ट कर दिया है कि जारी शराबबंदी की नीति में कोई बदलाव नहीं आने वाला.

रिपोर्ट- आशुतोष कुमार 

Also Read

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...