उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब जब्त, फर्जी दारोगा गिरफ्तार

आरा : बक्सर-पटना मार्ग पर गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने कार से शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया‌। फर्जी दारोगा बनकर शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को धर दबोचा। इस दौरान उत्पाद विभाग ने 283 लीटर शराब बरामद किया। जब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपए आंकी जा रही है। उक्त शराब यूपी के बलिया से पटना ले जाई जा रही थी।

सफारी स्टॉर्म कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर लाया जा रहा है

उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को सहायक आयुक्त मद्य निषेध गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक सफारी स्टॉर्म कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर लाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध द्वारा अवर निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसी कड़ी में कायमनगर पुल के पास में एक सफारी स्टॉर्म कार को रोकने कि कोशिश की गई। कार मेंं चालक अवर निरीक्षक की वर्दी में बैठा था‌, उन्होने गाड़ी रोकने से इंकार कर दिया तथा काफी तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा। आगे सड़क के डिवाईडर से टकराकर गाड़ी रूक गई, जिसकी जांच करने पर सफारी स्टॉर्म कार के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। सफारी स्टॉर्म कार पर बिहार का नंबर अंकित पाया गया।

गिरफ्तार फर्जी दारोगा सारण जिले के रवि किशन है

गिरफ्तार फर्जी दारोगा सारण जिले के जलालपुर निवासी पशुपति नाथ का पुत्र रवि किशन है। जांच के दौरान कार से विभिन्न ब्रांड का 1010 पीस शराब बरामद हुआ। जब्त कुल शराब 283.790 लीटर है। जब्त शराब की बोतल पर फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश अंकित था। छापेमारी में राहुल कुमार दुबे, अवर निरीक्षक मद्य निषेध रविन्द्र कुमार यादव सहायक अवर निरीक्षक, रवि कुमार सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध एवं गृहरक्षक एवं सैप बल शामिल थे। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी देखें :

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है फर्जी दारोगा

गिरफ्तार फर्जी दारोगा ने बताया कि वह यूपी के बलिया से शराब छपरा ले जा रहा था। आठ माह पूर्व भी वह शराब तस्करी के मामले में यूपी में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस की वर्दी पहनकर वह पहली बार शराब की तस्करी कर रहा है। हाल में ही उसने पुलिस की वर्दी सिलवाई थी।

यह भी पढ़े : आधी रात दियारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब की भट्ठियां की ध्वस्त, एक गिरफ्तार…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...