करंट लगने से मां और बेटी की मौत

वैशाली : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल पकड़ी गांव में करंट लगने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हालांकि की परिजनों द्वारा तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया डाक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है।

प्रियंका स्नान करने के दौरान गिला कपड़े को सुखाने के लिए टांगने गई थी

बताया जा रहा है कि प्रियंका स्नान करने के दौरान गिला कपड़े को सुखाने के लिए टांगने गई थी। तभी बिजली पोल से लटके नंगे तार से चपेट में आ गई। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो शोरगुल हुआ और मां खाना बनाने छोड़कर बेटी को बचाने गई थी तभी उसकी मां संगीता देवी भी करंट के चपेट में आ गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन किया और बिजली बंद होने के बाद दोनों मां बेटी को उपचार के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी देखें :

थानाध्यक्ष ने कहा- करंट लगने से मां-बेटी की हुई है मौत, जांच पड़ताल जारी

बताया जाता है मृतिका अनिल चौधरी की पत्नी संगीता देवी (40) और उन्हीं की पुत्री प्रियंका कुमारी (18) वर्षीय बताई गई है। जो तीन बहन और दो भाई में दूसरी है और वो बीए पार्ट-1 में पढ़ाई करती थीं। इस घटना के संबंध में मृतका के चाचा ने कहा कि बेटी स्नान करने कुवां पर गई थी। इसी दौरान कपड़े टांगने के दौरान करंट लग गया शोरगुल होने पर पत्नी को कुछ समझ नहीं आया और उसे हटाने गई थी तभी वो भी करंट के चपेट में आ गई थी। घटना के संबंध में बिदुपुर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि करंट लगने से मां बेटी की मौत हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से छात्रा की मौत…

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...