Advertisement
Advertisement

गांव के तालाब से मिला 2 दिन से लापता अधेड़ का शव 

नौबतपुर : नौबतपुर के नगरथाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी धुरखेली मोची के बेटे 45 वर्षीय रमेश उर्फ मिश्री मोची का शव गांव के ही तालाब में उबलता मिला। इसकी जानकारी मिलते ही तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। दलबल के साथ मौके पर पहुंचे नगरथानाध्यक्ष राजेश कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज भेज दिया।

मृतक के बेटे ने कहा- 2 दिन पहले काम के सिलसिले में घर से निकले पिता

तालाब पर मौजूद मृतक का बेटा शंकर मोची ने बताया कि उसके पिता दो दिन पहले काम के सिलसिले में घर से निकले थे। लेकिन वापस घर नहीं लौटे। दो दिनों तक लगातार खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। तीसरे दिन उसके पिता का शव तालाब में मिला। इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के तालाब में गांव के ही मिश्री मोची के शव को पुलिस ने बरामद किया है। बकौल थानाध्यक्ष प्रथम दृष्टया अधेड़ की मौत पानी में डूबने से हुई प्रतित हो रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़े : पैसा छीनने के दौरान किशोर की चाकू मारकर हत्या

यह भी देखें :

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...