यहां इकलौते पुत्र की मौत से बिखरा परिवार का सपना …

नवादा: कादिरगंज थाना क्षेत्र के मंगरा मोड़ के पास से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आयी है. इस दर्दनाक घटना में छात्र की मौके पर मौत हो गयी है. दरअसल यह मामला सड़क हादसा का है. कादिरगंज थानाक्षेत्र के मंगरा मोड़ के पास टोटो के पलटने से छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक रोह थाना क्षेत्र के नजरडीह गांव निवासी स्व. विनय सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार हिसुआ के टीएस कॉलेज बीए पार्ट वन में नामांकन कराने के लिए गए थे. लौटने के क्रम में मंगुरा मोड़ के पास टोटो पलट गया. जिससे टोटो सवार सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोनू इकलौता पुत्र था. उसके पिता की मौत एक साल पहले करंट लगने से हो गयी थी. सोनू अपनी मां का मात्र एक सहारा था. उसकी मां अपने इकलौते पुत्र सोनू को पढ़ा-लिखाकर नेक इंसान बनाना चाहती थी, लेकिन सोनू की सड़क हादसे में मौत हो गयी. सोनू के कंधे पर तीन बहनों की जिम्मेदारी थी, लेकिन सोनू की मौत से परिवार के लोगों का सपना धरा रह गया. इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है. वहीं सोनू की मां का रो-रो कर बुरा हाल है.

रिपोर्ट- अनिल

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...