मुजफ्फरपुर में बहनोई ने दरिंदगी की हदें की पार, दिया घटना को अंजाम …

मुजफ्फरपुर: मानवता को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आ रही है. कटरा थाना क्षेत्र में घटी इस घटना ने रिश्ते को तार-तार कर दिया है. बदले की भावना इतनी प्रबल हो गयी, जहां बहनोई ने साली की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी. बहनोई ने हत्या के बाद भी साली से दुष्कर्म किया. हालांकि साक्ष्य को छुपाने के लिए आरोपी ने इसे डकैती कांड का रूप देना चाहा, लेकिन गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस को घटना के संबंध में सारी जानकारी दे दी है.

यह मामला जिले के कटरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां अचानक ससुराल पहुंचे बहनोई ने साली को घर में अकेली देख दुष्कर्म किया. दुष्कर्म का विरोध करने के बाद आरोपी ने साली के सिर पर मसाला पिसने वाले लोढ़ा से वार किया. जिससे साली की मौत हो गयी. बहनोई की दरिंदगी इतने में ही नहीं रुकी, बल्कि साली की मौत के बाद भी उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना से ध्यान भटकाने के लिए आरोपी ने घर के सारे सामान को बिखेर दिया. ताकि वे इस घटना को डकैती का नाम दे सके. इसके अलावा साली की मौत के बाद उसने उसके गहने और मोबाइल को भी लूट लिया. इतना ही नहीं साली के एक पैर के पायल को जोहरी के दुकान में बेच दिया. ताकि घटना के रूख को बदला जा सके.

मुजफ्फरपुर जिले की कटरा पुलिस ने ताजपुर पुलिस के सहयोग से की देर रात मृतका के बहनोई मो. शौकत को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मो. शौकत के घर से मृतका का मोबाइल और जिस लोढ़ा से मारकर युवती की हत्या की गयी थी. उसे बरामद कर लिया गया है. कटरा थाना प्रभारी ललित कुमार पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी मृतका का अपना सगा बहनोई है. आरोपी ने कांड को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है.

दरअसल घटना मंगलवार की है. जब मृतका के परिजन उसकी भाभी की डिलीवरी के दौरान दरभंगा हॉस्पिटल गए थे. इसका फायदा उठाकर देर रात को आरोपी बहनोई ने साली को अकेला पाया. जिसके बाद उसने साली की दुष्कर्म कर हत्या कर दी.

रिपोर्ट- विशाल

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...