Darbhanga में होली मिलन समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित

दरभंगा: पूरे देश में अभी से होली पर्व का असर दिखने लगा है। हर तरफ होली मिलन समारोह आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में Darbhanga के निजी होटल में शिक्षक सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के करीब 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

कार्यक्रम के आयोजक सजल कुमार यादव ने कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे दिन-रात मेहनत कर छात्रों का भविष्य संवारते हैं, लेकिन अक्सर खुद के लिए वक्त नहीं निकाल पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इस कार्यक्रम की शुरुआत की, ताकि उन्हें सम्मान के साथ थोड़ा आनंद भी मिल सके। इस दौरान होली के रंगों में सराबोर होकर समारोह का भरपूर आनंद लिया। इस कार्यक्रम में शहर के टॉप शिक्षाविद, गणमान्य लोग और होली प्रेमी शामिल हुए, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक प्रयास बताया।

शिक्षकों के प्रति सम्मान और होली के उल्लास से भरे इस आयोजन ने दरभंगा में शिक्षा और संस्कृति के संगम की एक नई मिसाल पेश की।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार विधानसभा Live : विपक्ष की मांग, बढ़ाया जाए आरक्षण का दायरा…

Darbhanga से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...