मंईयां सम्मान योजना के पैसे के लिए विवाहिता की हत्या, ससुरालवालों ने दिया वारदात को अंजाम

गढ़वा: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना एक विवाहिता के लिए जानलेवा साबित हुई। रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में 25 वर्षीय शकीना बीबी की उसके ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, शकीना के खाते में सरकार द्वारा 7500 रुपये भेजे गए थे, जिसे सोमवार को उसने बैंक से निकालकर घर लाई। इसके बाद पति खुर्शीद अंसारी, सास रोजनी बीबी और दादी सास नजमा बीबी ने शकीना से पूरे पैसे देने की मांग की। जब शकीना ने पैसे देने से इनकार किया, तो उन लोगों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। शकीना ने 500 रुपये अपने पति को दिए, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए और पूरे पैसे की मांग करने लगे।

सोमवार शाम करीब 7 बजे आरोपियों ने शकीना की बेरहमी से पिटाई कर दी और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में, साक्ष्य छुपाने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर के बाहर पेड़ से लटका दिया गया।

मृतका के पिता रोज मोहम्मद अंसारी को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने रंका थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Bihar Farmers Input Subsidy: बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! मुख्यमंत्री ने...

Bihar Farmers Input Subsidy पटना: प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए, बिहार सरकार ने 'कृषि इनपुट सब्सिडी योजना' के तहत...

Pappu Yadav Attack on BJP: ‘ऑपरेशन लोटस’ को लेकर बीजेपी पर...

Pappu Yadav Attack on BJP: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित 'ऑपरेशन लोटस' को लेकर भारतीय जनता पार्टी...

Bihar Vidhan Sabha: विधानसभा परिसर में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, शिकायतों...

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों से जुड़े मामलों को देखने के लिए एक 'विशेषाधिकार न्यायालय' (Privilege...