Advertisment

दरभंगा मेयर के बयान पर जमकर हो रही है राजनीति, अंजुम ने कहा- 2 बजे के बाद खेलें होली

पटना : होली को लेकर दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने जिला प्रशासन से शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को देखते हुए होली खेलने पर दोपहर 12:00 से दो बजे तक रोक लगाने की अपील की है। मेयर के इस अपील पर अब जमकर बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। बजट सत्र के दौरान विधानसभा में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी छिड़ गई है।

दरभंगा की मेयर आग लगाना चाहती है – BJP MLA हरिभूषण ठाकुर

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि दरभंगा की मेयर आग लगाना चाहती है। इसलिए वह इस तरह की मांग कर रही है जबकि जिला प्रशासन ने उनकी मांग का खंडन भी किया है। भाजपा विधायक ने कहा कि होली को लेकर जब हमने बयान दिया था तो विपक्ष के नेता तरह-तरह के बयान दे रहे थे आज वह कहां है। दरभंगा की मेयर की मांग पर वह चुप्पी क्यों साध रखे हैं। मेयर ने जो मांग की है उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा।

मेयर को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए – मंत्री श्रवण कुमार 

वही दरभंगा की मेयर के इस मांग पर जदयू विधायक बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने संविधान की दलील देने में लगे हुए हैं। उनका कहा कि सबका अलग-अलग अपना विचार है जिन्होंने अपना विचार रखा है उनका वह विचार व्यक्तिगत हो सकता है। बिहार सरकार राज्य में कानून व्यवस्था स्थापित की है। पर्व त्योहार को लेकर कानून अपना व्यवस्था करता है जो भी उचित फैसला होता है । वहीं प्रशासन द्वारा लिया जाता है। बीजेपी के नेता द्वारा दिए जा रहे बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए क्योंकि वह संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं। इस तरह का बयान से उन्हें बचाना चाहिए।

यह भी देखें :

सत्ता पक्ष असली मुद्दों से लोगों को भटकाना चाहती है – राजद विधायक रणविजय साहू

वहीं राजद विधायक रणविजय साहू लोकतंत्र का हवाला देते हुए कहा कि इस लोकतंत्र में बोलने के लिए सब का अधिकार है। हमारे देश की जो संस्कृति है चाहे वह ईद, बकरीद, होली, दिवाली और छठ पूजा हो यह देश सभी धर्म के लोगों का है। आजादी की लड़ाई में सबका रक्त बहा है। अब सवाल इस बात का नहीं है कि कौन क्या बोलते हैं सवाल है कि बिहार की तरक्की कैसे हो बिहार की युवा कैसे आगे बढ़े। नेता इस तरह का बयान देखकर मूल्य मुद्दों को उलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

बताते चले कि कल दरभंगा में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को होली को देखते हुए शांति-समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद मेयर ने कहा कि मैं लोगों से और जिला प्रशासन से अपील करती हूं कि शुक्रवार को दोपहर 12:30 से दो बजे तक होली को रोका जाए। मेयर के इस मांग पर सियासत तूल पकड़ने लगी है।

अंजुम आरा हिंदू-मुस्लिम विवाद बढ़ाने की बात कह रही है – अशोक चौधरी

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के द्वारा होली को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद बिहार की राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी के अंजुम आरा के द्वारा दिए गए बयान को हिंदू- मुस्लिम विवाद बढ़ाने की बात कह रही है। वहीं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर हमारे नेता सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि पूरा बिहार हमारा परिवार है।‌ सिर्फ मीडिया में छानने के लिए इस तरह का बयान किया जाता है, कुछ लोगों के द्वारा दिया जाता है।‌ जब अशोक चौधरी से पूछा गया कि वह जदयू के समर्थन से ही दरभंगा की मेयर बनी है। इस पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो उन्हें पार्टी से निकाल देना चाहिए।‌

Mantri Ashok Chaudhary 2 22Scope News
अंजुम आरा हिंदू-मुस्लिम विवाद बढ़ाने की बात कह रही है – अशोक चौधरी

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : सदन की शुरुआत होने से पहले विरोध करता दिखा विपक्ष

महीप राज की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...