बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो फिर नंबर वन, जोड़े 3.20 लाख नए मोबाइल ग्राहक

Desk. ट्राई ने दिसंबर 2024 का कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में टॉप पर है। भारती एयरटेल समेत पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है।

रिलायंस जियो ने जोड़े 3.20 लाख नए ग्राहक

दिसंबर 2024 में बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 03.20 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है। नवंबर 2024 में जियो के पास 04 करोड़ 05 लाख 04 हजार 269 ग्राहक थे, जो दिसंबर में बढ़कर 04 करोड़ 09 लाख 13 हजार 517 हो गए हैं।

एयरटेल ने खोया ग्राहक

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार-झारखंड में बीते दिसंबर महीने में भारती एयरटेल को 12011 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। नवंबर 2024 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 05 लाख 10 हजार 920 ग्राहक थे, जो दिसंबर में घटकर 04 करोड़ 04 लाख 98 हजार 909 रह गए हैं।

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार, बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को भी बीते दिसंबर महीने में 30648 नए ग्राहकों की बढ़त मिली है। नवंबर 2024 में वोडा-आइडिया के पास 74 लाख 54 हजार 845 ग्राहक थे, जो दिसंबर में बढ़कर 74 लाख 85 हजार 493 हो गया है।

बीएसएनएल को भी नुकसान

दिसंबर 2024 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल ने बिहार सर्किल में 10 हजार 808 मौजूदा ग्राहकों को खोया है। नवंबर 2024 में बीएसएनएल के पास 59 लाख 77 हजार 315 ग्राहक थे, जो दिसंबर में घटकर 59 लाख 66 हजार 507 रह गए हैं।

दिसंबर की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में 03 लाख 27 हजार 078 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। रिलायंस जियो ने इसमें से 03 लाख 19 हजार 248 ग्राहकों को जोड़ा है। इस सकल बढ़त के साथ ही बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 56.44 फीसदी के आंकड़े तक पहुंची है, जो देशभर में सबसे कम है।

जियो लगातार बढ़त में

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। हाई स्पीड 5 जी डाटा लोगों की बुनियादी जरूरत बन गया है। रिलायंस जियो उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर टेलीकॉम सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img