Dhanbad: मंत्री इरफान अंसारी बोले- ‘हमें रंगों से प्यार है, रंग बदलने वालों से नहीं’

Dhanbad: कांग्रेस पार्टी का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही कीर्तन मंडली में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमें रंगों से तो प्यार है परन्तु रंग बदलनेवालों से प्यार नहीं है। हमें रंग बदलनेवाले लोग नहीं चाहिए।

Dhanbad: होली भाईचारे का त्योहार

उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है। ज्यादा से ज्यादा रंग खेलिए और आपसी भाईचारे को मजबूत करिए। वहीं यूपी के संभल के एक सीओ की टिप्पणी पर देश भर में हो रही चर्चा पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहा कि यूपी के पदाधिकारी समाज को निर्देशित करने का काम बिल्कुल न करें, एक पदाधिकारी होकर समाज को तोड़ने का काम करना अच्छी बात नहीं है। अगर ऐसा पदाधिकारी झारखंड में होता तो मैं उसे नाप देता।

Dhanbad: अमन साहू एनकाउंटर पर बोले मंत्री

वहीं अमन साहू एनकाउंटर मामले में मंत्री ने कहा कि प्रशासन अपना काम कर रहा है। क्राइम कंट्रोल की जवाबदेही सरकार की होती है। क्राइम जब बढ़ जाता है तो सरकार अपना स्टेप उठाती है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि उनके मंत्री बनने के बाद लोगों में यह विश्वास जगा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम होगा। चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डॉक्टर भी बहाल किए जा रहे हैं। अभी चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना चाहते हैं। धनबाद में लगातार कांग्रेस चुनाव हार रही है। जब सांसद और विधायक पार्टी के होते हैं तो कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...